शाहजहांपुर। श्रीकृष्णानगर मंदिर से आए श्री लड्डू गोपाल व राधारानी के सिंहासन का स्वागत संजय टंडन के परिवार ने किया। बाद में प्रभातफेरी वापस मंदिर आई। यहां श्री राधानाम संकीर्तन मंडल के सदस्यों ने भजनों की प्रस्तुति दी। कार्यवाहक प्रधान हरीश बजाज ने गणेशजी का गुणगान किया।
विज्ञापन
गौरव अरोरा ने दासी हूं तेरी श्याम, सेवा में साथ रख लो भजन गाया। अनिल कक्कड़, रविंद्र मिश्रा, देवेंद्र खुराना, अंकित सचदेव, नवीन सचदेव आदि ने भी भजनों की रसधारा बहाई। मंदिर कमेटी की तरफ से प्रधान सुशील नारंग, महामंत्री कमलेश सचदेव व डॉ. गौरव कौशल ने टंडन परिवार को उपहार भेंट किए।