फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री के नेतृत्व में तेजी से आगे बढ़ रहा देश : कटारिया

विज्ञापन
शाहजहांपुर में भाजपा युवा सम्मेलन में आए पूर्व मंत्री का स्वागत करते पदा​धिकारी। स्रोत: आयोजक
विज्ञापन
शाहजहांपुर। भाजपा युवा मोर्चा की ओर से आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत युवा सम्मेलन का आयोजन गन्ना शोध परिषद सभागार में किया गया। मुख्य अतिथि पूर्व परिवहन मंत्री व विधान परिषद सदस्य अशोक कटारिया ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश आत्मनिर्भर भारत के पथ पर तेजी से अग्रसर है। इसमें युवाओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। भारत की युवा शक्ति ही देश को ‘विकसित भारत’ के लक्ष्य तक पहुंचाने में अग्रणी भूमिका निभाएगी।
विज्ञापन

विशिष्ट अतिथि भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष सोनू वाल्मीकि व पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अजय प्रताप सिंह यादव ने भी विचार रखे। अतिथियों का फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया।
जिला महामंत्री अर्जुन सिंह गौरीश के संयोजन में हुए कार्यक्रम में महानगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता, प्रमुदित मिश्रा, जिलामंत्री अभिषेक यादव, नीलमणि त्रिवेदी, काव्य गुप्ता, आशीष शुक्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें