फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: भूसी लदे ट्रक से 220 केवीए लाइन क्षतिग्रस्त, तिलहर की बिजली गुल

Sun, 11 Jun 2023 12:28 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
चिनौर के पास भूसी लदा ट्रक अनियंत्रित होकर बिजली लाइन में फंस गया।संवाद
विज्ञापन
तिलहर। चिनौर के पास भूसी लदे ट्रक से पैना से तिलहर आ रही 220 केवीए विद्युत लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। इससे नगर की बिजली गुल हो गई। शाम तक बिजली न आने से लोग परेशान हो गए।
विज्ञापन

शनिवार दोपहर लगभग तीन बजे नगर और ग्रामीण क्षेत्र की बिजली सप्लाई ठप हो गई। बाद में पता चला कि पैना से तिलहर आ रही 220 केवीए लाइन चिनौर के पास भूसी लदे ट्रक से क्षतिग्रस्त हो गई है। इसके चलते बिजली गुल हुई है। विद्युत निगम के कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर बिजली सप्लाई शुरू करने की कवायद शुरू की। विद्युत उपखंड अधिकारी सौरभ शाक्य ने बताया कि कर्मचारी मौके पर काम कर रहे हैं। लाइन को ठीक कराकर जल्द सप्लाई शुरू कर दी जाएगी। वहीं भीषण गर्मी में देर शाम तक बिजली न आने से लोग परेशान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें