फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: पति ने दी धमकी- हत्या कर दूंगा, पत्नी ने पुलिस बुलवाकर पकड़वाया

Thu, 10 Oct 2024 04:46 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर

सार

शाहजहांपुर के पुवायां में एक युवक को अपनी पत्नी को धमकाना भारी पड़ गया। उसने हत्या करने की धमकी दी तो पत्नी ने पुलिस बुला ली। पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन
आरोपी युवक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर के पुवायां में पति के हत्या करने की धमकी दी तो पत्नी ने पुलिस बुला ली। मौके पर पहुंची पुलिस को युवक की पत्नी ने चार कारतूस और चार खोखे सौंप दिए। इस दौरान आरोपी भाग खड़ा हुआ और तमंचे को कहीं फेंक दिया।
विज्ञापन

 
बुधवार को गांव भिलावां के अमित कुमार की पत्नी तारावती ने यूपी-112 पर कॉल कर सूचना दी कि पति उनको गोली मारने की धमकी दे रहा है। महिला ने जल्द से जल्द मदद मांगी। इस पर पुलिस मौके पर पहुंची तो अमित की पत्नी ने पुलिस को चार कारतूस और चार खोखे पुलिस को देते हुए बताया कि तमंचे को पति ने कहीं छिपा दिया है। उसे पति से जान का खतरा है। 

Lakhimur kheri: क्यों भिड़ गए भाजपा के दो गुट... जानिए विधायक योगेश वर्मा को थप्पड़ मारने की पूरी कहानी

यूपी-112 पुलिस ने थाना पुलिस को जानकारी दी। सूचना पर थाने से भी पुलिस मौके पर पहुंची। इस बीच अमित भी आ गया। पुलिस ने उससे पूछताछ करनी चाही तो वह भाग खड़ा हुआ और तमंचे को कहीं फेंक दिया। 

पुलिस ने अमित को दौड़ाकर पकड़ लिया, उसे थाने लाकर पूछताछ की गई, लेकिन उसने तमंचे के बारे में कोई जानकारी नहीं दी। इसके बाद अमित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर चालान कर दिया गया। थाना प्रभारी हरपाल सिंह बालियान ने बताया कि अमित ने तमंचे के बारे में नहीं बताया है। तमंचा कहीं फेंक दिया गया है, तलाश कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें