फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: शराब पीने से मना करने पर पति ने गर्म पानी डालकर जलाया, पत्नी की मौत

Sun, 16 Nov 2025 03:39 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

सार

शाहजहांपुर के रोजा थाना क्षेत्र के जमुका गांव निवासी 26 वर्षीय रोशनी की मौत के मामले में उसके पिता ने हत्या का आरोप लगाया है। कहा कि बेटी को दहेज के लिए परेशान किया जाता था। 
विज्ञापन
रोशनी का फाइल फोटो - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर के रोजा थाना क्षेत्र के जमुका गांव निवासी 26 वर्षीय रोशनी की मौत के मामले में नया मोड़ आ गया है। शनिवार सुबह हरियाणा से पोस्टमॉर्टम हाउस पर पहुंचे विवाहिता के पिता गढ़ियारंगीन थाना क्षेत्र के रपड़िया नवादा गांव निवासी सर्वेश ने हत्या का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि बेटी को दहेज के लिए परेशान किया जाता था। शराब पीने से रोकने पर उसे गर्म पानी डालकर जलाया गया।  

विज्ञापन


सर्वेश ने बताया कि वह हरियाणा में परिवार के साथ रहकर मजदूरी कर गुजर करता है। बेटी रोशनी की शादी करीब छह साल पूर्व सुरेंद्र के साथ की थी। दामाद दहेज से संतुष्ट नहीं था। उन्होंने बताया कि दामाद शराब बहुत पीता था, इसलिए बेटी उसे शराब पीने से मना करती थी। शराब के लिए टोकने पर वह बेटी के साथ मारपीट करता था। धार्मिक तस्वीरों को कमरे में लगाने नहीं देता था। 

शुक्रवार की सुबह बेटी रोशनी ने फोन पर अपनी मां फूलन देवी को बताया था कि उसके पति ने उसपर गर्म पानी डालकर जला दिया है। फिर देर शाम पुलिस के जरिय बेटी की मौत की खबर मिली। आरोप है कि बेटी की हत्या की गई है। पहले अंगौछे से बेटी का गला दबाया, फिर उसे फंदे से लटका दिया गया है। बेटी का पांच वर्षीय एक बेटा कार्तिक है। थाना प्रभारी राजीव कुमार ने बताया कि तहरीर प्राप्त होने पर मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें