फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: बरेली मंडल के 17 हजार किसानों से खरीदे धान का हुआ भुगतान, 28 फरवरी तक चलेगी खरीद

Sun, 16 Nov 2025 02:55 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

बरेली मंडल में अब तक 1,06,853 मीट्रिक टन धान खरीद हुई है। मंडल के 17,077 किसानों के खातों में 24,536 लाख रुपये का भुगतान हो चुका है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शासनादेश के तहत खाद्य एवं विपणन विभाग की टीमों ने किसानों के पास पहुंचकर उनके धान की खरीद शुरू कर दी है। बरेली मंडल में 1,06,853 मीट्रिक टन धान खरीद हुई है। मंडल के 17,077 किसानों के खातों में 24,536 लाख रुपये का भुगतान हो चुका है।

विज्ञापन


आरएमओ सचिन चौरसिया के मुताबिक बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, बदायूं से सात लाख 19 हजार मीट्रिक टन धान खरीद का लक्ष्य है। अब तक 1,06,853 मीट्रिक टन धान की खरीद हो चुकी है। मंडल के 17,077 किसानों के खातों में 24,536 लाख रुपये का भुगतान हो चुका है। 

सभी क्रय केंद्र प्रभारियों को किसानों से संपर्क बनाए रखने, धान खरीद बढ़ाने, 24 घंटे में भुगतान के निर्देश दिए हैं, ताकि किसान समय से गेहूं की बोआई कर सकें। धान खरीद 28 फरवरी 2026 तक चलेगी। भुगतान न्यूनतम समर्थन मूल्य पर हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें