फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: सिंधौली में पीआरडी जवान के पति की मौत, फंदे से लटका मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। थाना सिंधौली क्षेत्र के गंधरपुर गांव निवासी गुड्डू (32) की सोमवार रात संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उनका शव बरामदे में फंदे से लटका मिला। पुलिस मौत के कारणों की जांच कर रही है।
विज्ञापन

परिजनों के अनुसार, गुड्डू मजदूरी करता था। उसकी पत्नी सीमा पीआरडी में है। वह खुटार में तैनात है। सोमवार की शाम करीब सात बजे गुड्डू ने किसी बात से नाराज होकर बरामदे के कुंडे में बिजली का केबल बांधा, फिर उसका फंदा गले में डालकर लटक गया।
थोड़ी देर बाद उसकी मौत की जानकारी के बाद परिवार में कोहराम मच गया। परिजन गुड्डू की जिंदगी की आस को लेकर उसे सीएचसी पर ले गए। वहां डॉक्टर ने चेकअप कर उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पांच साल की बेटी नित्या व तीन साल के बेटे पिंटू की जिम्मेदारी मां के कंधों पर आ गई है। वह दो भाइयों में बड़ा था। इंस्पेक्टर रवींद्र सिंह ने बताया कि अभी कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। मौत के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें