फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: डीजीजीआई ने आरोपी अभिषेक को रायपुर न्यायालय से 14 दिन की रिमांड पर लिया

विज्ञापन
विज्ञापन
जलालाबाद। छत्तीसगढ़ के रायपुर जोन की डायरेक्टर जनरल ऑफ जीएसटी इंटेलीजेंस (डीजीजीआई) टीम ने सीजीएसटी एक्ट के तहत दर्ज मुकदमे में सोमवार को गिरफ्तार किए गए गांव अतिवरा निवासी अभिषेक पाठक को मंगलवार को वहां के न्यायालय में पेश कर पूछताछ के लिए 14 दिन की रिमांड पर लिया गया। करीब 12.50 करोड़ रुपये की कर चोरी के इस मामले के मास्टरमाइंड अमन सिंह को मार्च में ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।
विज्ञापन




जांच टीम में शामिल रहे सीनियर इंटेलिजेंस ऑफिसर पृथ्वी सिंह ने बताया कि एक जून को गिरफ्तार किए गए अभिषेक का सीजेएम कोर्ट से ट्रांजिट रिमांड लेने के बाद यहां से ले जाया गया था। दो जून को उसे छत्तीसगढ़ की रायपुर कोर्ट में पेश किया गया। उन्होंने बताया कि इस पूरे इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) चोरी के नेटवर्क में शामिल अन्य लोगों की जानकारी और टैक्स चोरी की सही धनराशि का पता लगाने के लिए आरोपी अभिषेक को 14 दिन की रिमांड पर लिया गया है।
सोमवार को अतिवरा में डीजीजीआई के अधिकारियों की टीम ने अभिषेक के घर छापा मारा था। टीम ने करीब आठ घंटे की गहन जांच पड़ताल के बाद उसे गिरफ्तार किया था। रायपुर के कबीरनगर निवासी अमन सिंह कर चोरी के मामले का मास्टरमाइंड बताया जा रहा है। अधिकारियों के अनुसार उसने हिंदुस्तान कॉरपोरेशन रायपुर के नाम से फर्जी फर्म बनाई थी।
विज्ञापन

इस फर्म से बिना किसी माल सप्लाई के फर्जी बिलिंग और आईटीसी के जरिये करीब 12.50 करोड़ रुपये के टैक्स की चोरी कर सरकारी खजाने को चपत लगाई गई। जांच से यह भी पता चला कि इसी फर्म से कई और कंपनियों को भी फर्जी आईटीसी ट्रांसफर किया जाता था। अभिषेक द्वारा बनाई गई दो फर्मों सहित कई अन्य फर्में भी हिंदुस्तान फर्म से जुड़ी बताई जाती हैं।
डीजीजीआई के रडार पर हिंदुस्तान फर्म आने के बाद जैसे ही जांच शुरू हुई अमन सिंह भाग गया। दर्ज रिपोर्ट के आधार पर करीब एक साल बाद टीम ने गत 14 मार्च को अमन सिंह को गिरफ्तार कर लिया था। पूछताछ में नाम सामने आने के बाद अभिषेक को पकड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें