फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: दहेज हत्या में नामजद पति गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पुवायां। दहेज हत्या के आरोपी पति को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार करके जेल भेजा है।
विज्ञापन

गांव सरैया निवासी सोहन सिंह की पत्नी करीना देवी (26) का शव 25 अगस्त को कमरे के कुंडे से धोती के सहारे लटकता हुआ पाया गया था। सूचना पर गए मिर्जापुर के गांव पहाड़पुर निवासी करीना देवी के पिता डल्लू ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। वहीं, डल्लू ने सोहन, उसकी मां फूलमती व बड़े भाई मोहन को दहेज हत्या की रिपोर्ट में नामजद किया था।
विज्ञापन

थाना प्रभारी रवि करन सिंह ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर सोहन को बंडा-पुवायां मार्ग पर गांव सरैंया के पास से पकड़कर उसका चालान किया गया है। वह भागने की फिराक में था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें