फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: पत्नी मायके से नहीं आई तो पति ने कर ली आत्महत्या, कमरे में फंदे से लटका मिला शव

Mon, 11 May 2026 04:57 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

सार

शाहजहांपुर के पुवायां क्षेत्र में ससुराल से लौटे युवक का शव घर में फंदे से लटका मिला। परिजनों के मुताबिक युवक की पत्नी मायके से वापस नहीं आई थी, जिससे परेशान होकर युवक ने आत्महत्या कर ली। 
विज्ञापन
मृतक अवनीश के रोते-बिलखते परिजन - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर के पुवायां थाना क्षेत्र के गांव बड़ागांव में अर्जुन लाल के पुत्र अवनीश कुमार की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसका शव रविवार रात घर के कमरे में फंदे से लटकता मिला। परिजनों के अनुसार पत्नी के मायके से नहीं आने के कारण अवनीश ने आत्महत्या कर ली है।
विज्ञापन


ग्राम बड़ागांव निवासी अर्जुन लाल ने बताया कि उनके पुत्र अवनीश कुमार की शादी पांच माह पूर्व बलिया जनपद के उभांव थाना क्षेत्र की युवती से हुई थी। 24 अप्रैल को अवनीश पत्नी को साथ में लेकर ससुराल में एक वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गया था। 27 अप्रैल को शादी कार्यक्रम होने के कुछ दिन बाद घर आने को लेकर पत्नी से कुछ कहासुनी हो गई। 

दुपट्टे से फंदा बनाकर लटका 
10 मई की रात एक बजे अवनीश घर पहुंचा और अपने कमरे में जाकर लेट गया। रात में ही कमरे के अंदर पंखे में दुपट्टे से फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। सुबह देर तक बाहर नहीं आने पर परिजनों ने बुलाया तो अंदर से आवाज नहीं आने पर दरवाजा तोड़ा गया। कमरे के अंदर फंदे तक लटकता हुआ अवनीश का शव मिला। मामले की जानकारी मिलने पर थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे और परिजनों से पूछताछ की। फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य एकत्र किए। 
विज्ञापन


अवनीश की मौत से पिता अर्जुन, मां सुनीता देवी, बड़े भाई सुरजीत, छोटे भाई कुलदीप, दिलीप, विनीत, सुमित और बहन राधा, रुक्मणी रो रोकर बेहाल हैं। थाना प्रभारी आरके रावत ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। परिजनों के अनुसार मामला आत्महत्या का लग रहा है। कई पहलुओं पर जांच की जा रही है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें