सिंधौली पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। स्रोत: पुलिस
शाहजहांपुर। सिंधौली पुलिस टीम ने घेराबंदी कर ज्योति पर देशी बंदूक से फायर करने के आरोप में उसके पति रामकिशोर को गिरफ्तार कर लिया।
सीओ पुवायां प्रवीण मलिक ने बताया कि तीन सितंबर को मुड़िया मिश्र गांव निवासी ज्योति ने थाने आकर अपने पति रामकिशोर के खिलाफ गाली-गलौज, मारपीट, धमकी देते हुए उनपर व उनके मायके पक्ष के लोगों पर जान से मारने की नीयत से फायर करने के संबंध में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
पुलिस टीम ने बृहस्पतिवार की रात आरोपी रामकिशोर को ग्राम महमुदापुर मार्ग स्थित नदी पुल के पास से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से 12 बोर की देशी बंदूक व कारतूस बरामद किए गए है। संवाद