फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हथौड़ा से लोधीपुर तक पहुंची साइकिल रैली

Sat, 08 Aug 2015 12:16 AM IST
शाहजहांपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
सपा सरकार की उपलब्धियों के प्रचार-प्रसार को प्रांतीय आह्वान पर शुरू की गईं जनजागरण साइकिल रैलियों की धूम शुक्रवार को तीसरे दिन भी कायम रही। शहर में साइकिल यात्रा हथौड़ा बुजुर्ग से शुरू हुई और उसका समापन लोधीपुर में हुआ। साथ में चले प्रचार वाहन से जन साधारण को सरकार की उपलब्धियां बताने वाले समाजवादी गीत सुनाए गए।
विज्ञापन

सिर पर लाल टोपी और साइकिलों पर पार्टी का झंडा लगाए पार्टी कार्यकर्ताओं की टोली साइकिल यात्रा के जिला प्रभारी धीरेंद्र यादव, जिलाध्यक्ष तनवीर खां, महासचिव रणंजय सिंह यादव के नेतृत्व में चली। साइकिल रैली ने अटसलिया, जमुही, भावलखेड़ा, बसुलिया, हथौड़िया, टिकरा, बिलहरिया, रामापुर बरकतपुर आदि गांवों में भी भ्रमण किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष तनवीर खां ने कहा कि जन जागरण साइकिल यात्राओं से सरकार की उपलब्धियां बताने के साथ जन सामान्य की समस्याओं का निस्तारण भी कराया जा रहा है।
साइकिल यात्रा के रास्ते में जगह-जगह कार्यकर्ताओं ने ग्रामीणों को कैलेंडर, फोल्डर, हैंड बिल आदि प्रचार सामग्री बांटी। साइकिल यात्रा में विक्रांत चौधरी, ओम गुप्ता, इम्तियाज मंसूरी, विशाल यादव, श्यामजी शुक्ला, सिद्दीक, विजय प्रताप सिंह, हफीज अंसारी, अंकित सक्सेना, इकबाल साजिद, अवधेश पाल, अनिल दास, असलम अंसारी, मुंतका बेग, संजीव सक्सेना आदि शामिल रहे।
विज्ञापन


तीसरे दिन भी चली सपा की साइकिल
पुवायां। सपा की ओर से निकाली जा रही जनसंदेश रैली तीसरे दिन भी जारी रही। पूर्व सांसद मिथलेश और विधायक शकुंतला देवी ने क्षेत्र में साइकिल चलाई और रैलियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर मुनीश तिवारी, अनुपम शुक्ला सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कमलापुर/सिंधौली। पूर्व सांसद मिथलेश कुमार के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को गांव चेना, हर्रैया, गनपतपुर, करौंदी, करौंदा, लधोला, मिश्रीपुर आदि में साइकिल रैली निकालकर सरकार की तीन वर्ष की उपलब्धियां बताईं। रैली में फिरोज सिंह, आशू सिंह, रामसनेही सिंह, रामनरेश सिंह, धर्मेंद्र पाल, रघुवीर यादव, विनोद शर्मा, अशोक सिंह, धीरज सिंह, आशीष सिंह, सुरेंद्र कुमार, ओमेंद्र सिंह, कल्यान सिंह सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।
मुरादपुर/खुटार। विधायक शकुंतला देवी ने शुक्रवार को सपा कार्यकर्ताओं की साइकिल रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली गांव मोहनपुर, खजुरिया, ढकना, नवदिया, कुंइया, महुआ, टंडोला, सिहुरा आदि पहुंची। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सपा सरकार की उपलब्धियों को बताया। रैली में ब्लाक प्रमुख मनोज त्रिवेदी, मुनीश तिवारी, मनोज वर्मा, जगदीश वर्मा, आशीष सिंह, शिवकुमार दीक्षित, राजबहादुर शुक्ला, संजीव कुमार सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।

खुदागंज क्षेत्र में भी निकली जोरशोर से साइकिल रैली
खुदागंज। विधायक राजेश यादव के नेतृत्व में शुक्रवार को कमलापुर से शुरू होकर कपूरापुर, फत्तेपुर, अकबरी, अकबरपुर, खुदागंज नगर देवरास, भुंडी, ताहरपुर, बमियाना जाकर समाप्त हुई। साइकिल रैली निकाली गई। इस मौके पर विधायक यादव ने कहा कि प्रदेश की सपा की सरकार ने जितनी भी योजनाएं समय से लागू कर समाज के प्रत्येक वर्ग व नागरिकों को लाभांवित करने की सफल प्रयास किए हैं वह न सिर्फ ऐतिहासिक बल्कि अन्य दलों को हतप्रभ कर देने वाला भी है।
रैली में विधायक राजेश यादव, एमएलसी पद के पूर्व प्रत्याशी और विधायक अनुज अमित यादव रिंकू, रामबाबू गुप्ता, राजेश गंगवार, मो. फिरोज खां, मो. मुस्तकीम अंसारी, जाहिद बेग, जमीर हसन, फरहान आलम, रजिस्टर सिंह यादव, राजेश बाथम, हरजिन्दर सिंह, रामबहादुर गुप्ता, जीवेन्द्र कुमार गंगवार, झब्बूलाल गंगवार, छोटे खां, कल्लू राठौर, शेर सिंह यादव, आदि लोग शामिल थे। साइकिल रैली में पवन शंखधार, पंडित राजकुमार मिश्रा, मोहम्मद रफी खां, कौशलेन्द्र सिंह, अजीजुल्ला, रघुराई कश्यप, पूर्व जिला पंचायत सदस्य सबरजीत कौर, सुरेश शर्मा, वीरेन्द्र यादव, बागेश यादव, रामकिशोर गुप्ता आदि लोग शामिल थे।

मुख्यमंत्री कोष से दिलाएंगे कार्यकर्ता को धन
खुदागंज। सपा कार्यकर्ता की मौत पर विधायक राजेश यादव ने मुख्यमंत्री राहत कोष से दो लाख रुपये दिलाने का वादा किया। कस्बे के मोहल्ला हनुमान गली निवासी बुद्धसेन गुप्ता की बृहस्पतिवार को मौत हो गई थी। शुक्रवार को खबर सुनकर साइकिल रैली में आए विधायक राजेश यादव बहुत दुखी हुए। उन्होंने सार्वजनिक रूप से घोषणा की कि साइकिल रैली की तैयारी में लगे कार्यकर्ता की मौत से उसके पीड़ित परिवार को मुख्यमंत्री सहायता कोष से दो लाख की मदद दिलाने का वादा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें