फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: बारिश के बाद बढ़ी उमस, पारा दो डिग्री उछला

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। मौसम लगातार करवट बदल रहा है। बृहस्पतिवार को अचानक बारिश के बाद उमस बढ़ने से लोग बेहाल रहे। बीते 24 घंटे में पारा दो डिग्री बढ़ा है। हालांकि बीच-बीच में चल रही हवा की वजह से लोगों को कुछ राहत जरूर मिली है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री, जबकि न्यूनतम पारा 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं 24 घंटे में छह एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई। सुबह करीब 10 बजे अचानक आई तेज बारिश ने मौसम खुशनुमा कर दिया। हालांकि कुछ ही देर में जब बारिश बंद हुई तो उमस ने प्रकोप दिखाना शुरू कर दिया। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, शुक्रवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। साथ ही एक या दो बार बारिश या गरज के साथ छींटे पड़ सकते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें