फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: उमस ने दिन में किया परेशान, शाम को बूंदाबांदी से मिली राहत

विज्ञापन
धूप से बचाने के लिए बच्चे के सिर पर दुपट्टा डालकर ले जाती महिला। संवाद
विज्ञापन
शाहजहांपुर। दिन में उमस ने लोगों को परेशान कर दिया। शाम को बादल छाए और बूंदाबांदी शुरू होने से लोगों को राहत मिली है। मौसम विभाग की ओर बृहस्पतिवार रात में तेज बारिश होने का अलर्ट जारी किया गया है।
विज्ञापन

पांच दिन से लगातार उमस और गर्मी से लोग परेशान हो गए हैं। इन दिनों में कई बार बादल छाने के बाद भी बारिश नहीं हुई। बृहस्पतिवार शाम को अचानक मौसम में बदलाव आया। गन्ना शोध संस्थान के मौसम वैज्ञानिक डॉ.मनमोहन सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बुधवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस रहा था। अधिकतम तापमान समान रहा, जबकि न्यूनतम तापमान में 0.6 डिग्री की गिरावट हुई। वायुदाब शून्य है। आर्द्रता 72 फीसदी होने से वातावरण में नमी बनी हुई है। पछुआ हवा चल रही है। तापमान सामान होने और वायुदाब शून्य होने से बारिश होने की संभावना बढ़ गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें