फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: फर्राटा पंखे से लगा करंट, किशोरी की मौत

विज्ञापन
गांव रामपुर कलां निवासी पूजा का फाइल फोटो। स्रोत : परिजन
विज्ञापन
खुटार। फर्राटा पंखे का प्लग लगाने के दौरान करंट की चपेट में आने से गांव रामपुर कलां निवासी हरिराम की 15 वर्षीय पुत्री पूजा की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल है।
विज्ञापन

हरिराम ने बताया कि बृहस्पतिवार को वह मजदूरी करने गए थे। उनकी पत्नी राजेश्वरी पुत्री नैंसी के साथ नाती के नामकरण संस्कार में शामिल होने पीलीभीत के थाना सेहरामऊ उत्तरी के गांव जोगराजपुर गई थीं। घर पर उनकी पुत्री पूजा अकेली थी। दिन में 12 बजे हरिराम खाना खाने घर आए तो पूजा को बेहोश पड़ा देखा। पास में फर्राटा पंखा भी पड़ा था। हरिराम के शोर मचाने पर आसपास के लोग उनके घर आ पहुंचे। हरिराम पूजा को 108 सेवा की एंबुलेंस से खुटार सीएचसी लाए, जहां डॉक्टर ने पूजा को मृत घोषित कर दिया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने हरिराम से घटना की जानकारी ली। पूजा की मौत की सूचना पाकर मां राजेश्वरी और बहन नैंसी, भाई परनीत, अभि भी घर पहुंचे। सीओ प्रवीण मलिक ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से मृत्यु का कारण स्पष्ट होगा। संवाद
विज्ञापन


अर्थिंग वाली वायरिंग से कम हो जाता है करंट का खतरा, आरसीबी भी लगवाएं
खुटार बिजली उपकेंद्र के एसडीओ हरेंद्र राहुल ने करंट लगने से बचाव के सुझाव दिए हैं। उनका कहना है कि गर्मी में पूरे दिन पंख चलते रहते हैं, जिससे पंखे के तार गरम होकर उसमें करंट आने लगता है। कई बार फर्राटा पंखा गिरने से भी करंट आने लगता है। अच्छी क्वालिटी और कॉपर वायरिंग के पंखे महंगे होने के कारण लोग एल्युमिनियम वायरिंग और सस्ते पंखे खरीद लेते हैं। इससे भी करंट का खतरा बढ़ जाता है। किसी भी प्लग में तीन तार की व्यवस्था होती है। तीसरा तार अर्थिंग के लिए लगाया जाता है। अर्थिंग वाली वायरिंग लोग कराते ही नहीं हैं। अर्थिंग वाली वायरिंग होने से करंट लगने का खतरा कम हो जाता है। इसके अलावा घरों और प्रतिष्ठानों में जिस तरह एमसीबी लगाई जाती है। उसी तरह एक उपकरण आरसीबी आ गया है। आरसीबी लगाने से कहीं भी तार जलने, करंट लगने आदि में आरसीबी एक सेकेंड से कम समय में लाइन ट्रिप कर देती है। इससे करंट से मौत नहीं हो सकती है।
-
करंट लगने से झुलसा युवक, हालत गंभीर
तिलहर। कटरा क्षेत्र के गांव भुसौरी निवासी सूरजपाल बुधवार रात करीब 11 बजे करंट लगने से झुलस गए। उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। बताया जा रहा है कि वह घर की छत पर चढ़कर बिजली के फाॅल्ट को ठीक कर रहे थे। इस बीच उन्हें करंट लग गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें