फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश के बाद धूप निकलने से बढ़ी उमस भरी गर्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। रात में बूंदाबादी और सुबह बमुश्किल आधा घंटा हुई झमाझम बारिश से महानगर में कई निचले स्थानों की सड़कों और गलियों मेें जलभराव की समस्या पैदा हो गई। सुबह के वक्त नौ मिमी बारिश से वातावरण में आर्द्रता बढ़कर 98 प्रतिशत हो गई। इससे दस बजे तक मौसम सुहाना बना रहा, लेकिन बाद में बादल हल्के पड़ने से धूप निकली तो उमस के साथ गर्मी फिर से सताने लगी और दिन में अधिकतम तापमान तीन डिग्री बढ़कर 34 डिग्री सेल्सियस हो गया। सूर्यास्त के बाद जन सामान्य को उमस भरी गर्मी से राहत मिल सकी।
विज्ञापन

बीते दिन बादल छाए रहने के बावजूद बारिश को दिन भर ब्रेक लगा रहा। शाम से छाए बादल रात मेें घने हुए तो लोगों को आधी रात से उमस सताने लगी। इस वजह से न्यूनतम तापमान भी 0.4 डिग्री बढ़कर 25.7 डिग्री सेल्सियस हो गया। आधी रात के बाद से रुक-रुककर बूंदाबांदी शुरू हुई तो पंखों ने ठंडी हवा देनी शुरू की। सुबह लोग सोकर उठे तो आसमान चौतरफा बादलों से घिरा मिला, लेकिन बारिश थमी रही। सात बजे के बाद बादल घने हुए तो कुछ देर को सुबह के वक्त बारिश होने लगी।
थोड़ी देर के लिए ही सही, बरसात इतनी तेज हुई कि महानगर के नाले-नालियां उफना गए और सड़कों पर जलभराव से तालाब नजर आने लगे। तारीन टिकली में मल्हार मोड़, टाउनहाल, नगर निगम कार्यालय के पीछे, रोडवेज बस स्टेशन के सामने, बाबा विश्वनाथ मंदिर के नजदीक रैन बसेरा, टेलीफोन एक्सचेंज, झंडा चौराहा, कनौजिया तिराहा, बक्सरिया, मतानी, जियाखेल, बाला तिराही, अंटा चौराहा, हुसैनपुरा, हयातपुरा की गलियों आदि कई निचले इलाकों में एक से दो फुट बारिश का पानी भर गया। जलभराव से सामान्य यातायात में भी अवरोध पड़ गया। गन्ना शोध परिषद के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि शाम को बैरोमीटर की रीडिंग सामान्य से दस अंक कम रिकार्ड की गई है। इसे देखते शनिवार को दिन भर बादल छाए रहने के बावजूद बारिश नहीं होने से उमस का प्रकोप बढ़ेगा और शाम को मामूली बूंदाबांदी होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें