फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंसुलेटर जलने और तार टूटने से घंटों ठप रही बिजली सप्लाई

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। महानगर के पावर नेटवर्क पर गुरुवार रात बारिश में गड़बड़ हो गया। हालांकि, बारिश के दौरान तेज हवा नहीं चली, लेकिन ककरा कलां के 33 केवी उपकेंद्र के एक के बाद एक लगातार दो फाल्ट होने से सब स्टेशन के फीडरों से जुड़े इलाकों में आधी रात के बाद से दिन में 11 बजे के बाद तक बिजली सप्लाई अस्त-व्यस्त रही। सुबह के समय बत्ती गुल रहने से तमाम घरों में पानी का संकट पैदा हो जाने से कामकाजी तबके को नियमित दिनचर्या में व्यवधान पड़ने से खासी असुविधा का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को देर रात तक ककरा उपकेंद्र के सभी फीडरों से सामान्य रूप से बिजली सप्लाई जारी रही, लेकिन रात दो बजे बूंदाबांदी होने पर ट्रिपिंग से बार-बार बत्ती गुल होने लगी। तीन बजे बूंदाबांदी के बाद बारिश शुरू हुई तो आनंदपुरम फीडर की बिजली आपूर्ति बंद हो गई। उस वक्त लाइन स्टाफ बारिश के कारण पेट्रोलिंग के लिए नहीं निकला। सुबह सात बजे लाइन चेक की गई तो एक जगह 11 केवी लाइन के तार आपस में उलझे मिले। इस फाल्ट के कारण फीडर से जुड़े करीब चार सौ से ज्यादा घरों की बत्ती पांच घंटे गुल रही।
दिन में करीब आठ बजे यह खराबी दूर कर लाइन चालू की गई, लेकिन पांच मिनट भी नहीं बीते होंगे कि ककरा सब स्टेशन के यार्ड मेें लगे दस एमवीए के ट्रांसफार्मर पर लगे इंसुलेटर तेज धमाकेे के साथ फट गए और उनमें आग लग गई। उपकेंद्र के मुख्य ट्रांसफार्मर के इंसुलेटर जलने से वहां के सभी फीडरों से जुड़े ककरा कलां, ककरा खुर्द, बीबीजई हद्दफ, मामुड़ी, सुभाषनगर, आनंदपुरम, आजादपुरम, लोहारों का चौराहा, विश्वकर्मा चौक, तिलहरजई, अलीजई (आंशिक), महमंद जंगला, सिंजई आदि क्षेत्रों के करीब नौ हजार घरों और प्रतिष्ठानों की बिजली सप्लाई ठप हो गई। इस फाल्ट को ठीक करने में करीब तीन घंटे लग गए। पावर नेटवर्क की इन खराबियों के कारण आनंदपुरम फीडर से जुड़े लोगों को करीब आठ घंटे तक बिजली संकट का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें