फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: उमस बरकरार, बारिश के बन रहे आसार

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। उमस का असर सोमवार को बारिश होने के बाद भी कम नहीं हुआ है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में मामूली गिरावट आई है। मौसम वैज्ञानिक के मुताबिक उमस अधिक होने की वजह से बारिश होने के आसार बन रहे हैं।
विज्ञापन

गन्ना शोध संस्थान के मौसम वैज्ञानिक डॉ.मनमोहन सिंह ने बताया कि मंगलवार को अधिकतम तापमान 33.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
सोमवार को अधिकतम तापमान 34.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस रहा था। अधिकतम तापमान में 0.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान में 0.8 डिग्री सेल्सियस डिग्री की गिरावट आई। उन्होंने बताया कि वायुदाब तीन मिलीबार बढ़ा हुआ है। आर्द्रता 81 फीसदी होने से वातावरण में नमी बनी हुई है। उमस अधिक होने और पूर्वी और दक्षिणी हवा के असर से बारिश के आसार बन रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें