शाहजहांपुर। दिन में बादल छाए रहे। दोपहर तीन बजे के आसपास हल्की बूंदाबांदी हुई। बावजूद इसके उमस का असर दिनभर बना रहा। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में वृद्धि आई। अब वायुदाब गिरने और उमस होने से बारिश के आसार बन रहे हैं। अगले 24 घंटे में तेज बारिश होने की संभावना है।
गन्ना शोध संस्थान के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि बुधवार को अधिकतम तापमान 31.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। एक एमएम बारिश हुई। मंगलवार को अधिकतम तापमान 29.7 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस रहा था।
अधिकतम तापमान में 1.9 डिग्री और न्यूनतम तापमान में 2.3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई। उन्होंने बताया कि वायुदाब आठ मिलीबार गिरा हुआ है। उत्तरी हवा चल रही है। उमस का असर बना हुआ है। आर्द्रता 92 फीसदी है। इससे वातावरण में नमी बनी हुई है।