फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरातघर और श्मशान घाट का निर्माण बिलहरी के नवनिर्वाचित प्रधान की प्राथमिकता

विज्ञापन
विज्ञापन
तिलहर। विकास खंड तिलहर की ग्राम पंचायत बिलहरी तमाम मूलभूत समस्याओं से वंचित है। इस गांव में जहां एक ओर पक्की सड़कों का अभाव है वहीं गांव में बरातघर और श्मशान घाट न होने से लोगों को दिक्कत होती है। कई साल पहले स्वास्थ्य केंद्र बनाया गया था जो अब खंडहर में तब्दील होकर असामाजिक तत्वों का अड्डा बन गया है। पिछले वर्ष पंचायत घर का निर्माण शुरू किया गया था लेकिन कई महीने से उसका निर्माण कार्य बंद है। गांव में एक एएनएम केंद्र का कक्ष का निर्माण प्रारंभ हुआ है लेकिन ठेकेदार के घटिया सामग्री लगाए जाने का ग्रामीण विरोध कर रहे हैं। पहली बार प्रधान बने चंद्रमोहन गंगवार गांव की दिक्कतों का जानते हैं और सारी समस्याओं को अपने कार्यकाल में हल कराने का इरादा रखते हैं। उनका कहना है कि बरातघर और श्मशान घाट का निर्माण प्राथमिकता से कराएंगे।
विज्ञापन

गांव की आबादी- 3500
साक्षरता-70 प्रतिशत
-शिक्षा-प्राइमरी और जूनियर हाईस्कूल
व्यवसाय- कृषि और मजदूरी
प्रमुख समस्याएं
-बरात घर नहीं है
- श्मशान घाट नहीं है
-पक्की सड़कों का अभाव
- सफाई व्यवस्था दुरुस्त नहीं
प्रधान का एजेंडा
मैं पहली बार गांव का प्रधान बना हूं। गांव का समुचित विकास कराना मेरी प्राथमिकता है। प्राथमिकता के आधार पर बरातघर और श्मशान घाट का निर्माण कराया जाएगा। गांव में पंचायत भवन पिछले वर्ष से निर्माणाधीन है। उसका काम शुरू कराया जाएगा। गांव में सरकारी अस्पताल बंद पड़ा है, उसे शुरू कराएंगे। गांव की सफाई व्यवस्था को दुरुस्त किया जाएगा और सड़कों के पक्के निर्माण का भरसक प्रयास करूंगा।
विज्ञापन

-चंद्रमोहन गंगवार ,प्रधान
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें