फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेशनल हाईवे पर हुलासनगरा फाटक पर लगा जाम, दिनभर रेंगते रहे वाहन

विज्ञापन
मीरानपुर कटरा में हुलासनगरा क्रॉसिंग के पास गड्ढे में फंसा ट्रक - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
मीरानपुर कटरा (शाहजहांपुर)। लखनऊ-दिल्ली नेशनल हाईवे पर जाम की समस्या खत्म नहीं हो रही है। रविवार को हुलासनगरा रेलवे फाटक के निकट एक ट्रक खराब हो गया और दूसरा गड्ढों में फंस गया। नेशनल हाईवे पर हुलासनगरा फाटक पर जाम लग गया। फाटक के दोनों करीब दो किमी तक वाहनों की लाइनें लगी रहीं। जाम की वजह से देर शाम तक वाहन रेंगकर चलते रहे, जिससे लोग परेशान रहे।
विज्ञापन

बरेली-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित हुलासनगरा रेलवे क्रासिंग पर जाम की समस्या लाइलाज हो गई है। यहां कभी सड़क के गड्ढों की वजह जाम लग जाता है, तो कभी वाहन खराब होने से चक्का जाम हो जाते हैं। कुछ लोग जल्दी आगे निकलने की होड़ में समस्या और बढ़ा देते हैं। रविवार को पूर्वाह्न करीब 11 बजे हुलासनगरा रेलवे क्रासिंग से कुछ दूरी पर बहगुल नदी पुल के पास एक ट्रक खराब हो गया। इसकी वजह से बरेली की ओर से आने वाला ट्रैफिक जाम हो गया। कुछ दी देर में हुलासनगरा फाटक से जाम फतेहगंज पूर्वी तक पहुंच गया। तब पुलिस ने जेसीबी बुलाकर खराब खड़े ट्रक को हटवाकर रास्ता साफ कराया। इसके बाद जाम खुल पाता इससे पहले रेलवे क्रासिंग से करीब पांच सौ मीटर दूरी पर बरेली की ओर जा रहा ट्रक निर्माणाधीन साइड रोड के गड्ढे में फंस गया। इससे बरेली की ओर जाने वाला ट्रैफिक थम गया। हुलासनगरा फाटक के नजदीक चंद घंटों में रोड पर दो-दो ट्रक होने से नेशनल हाईवे पर काफी लंबा जाम लग गया। तब पहुंची पुलिस ने ओवरटेक करके निकल रहे वाहनों पर रोक लगाई। उसके बाद भी शाम तक जाम से छुटकारा नहीं मिल सका। बीच-बीच में रेलवे फाटक बंद होने पर जाम और लंबा हो जाता था।

मीरानपुर कटरा में हुलासनगरा क्रॉसिंग के पास लगा जाम- फोटो : SHAHJAHANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें