मीरानपुर कटरा। उधारी के रुपये मांगने पर युवक ने पिता की लाइसेंसी बंदूक से फायर झोंक दिया। जिससे ग्रामीण बाल-बाल बच गया।
गांव कसरक निवासी रामप्रताप पुत्र कालीचरण ने पुलिस को बताया कि उसके गांव के ही अर्चित पुत्र दीनानाथ पर करीब ढाई लाख रुपये उधार है। शनिवार को उसने रुपयों का तकादा किया था। उसके बाद शाम करीब 9:30 बजे अर्चित अपने साथी मुन्ना लाल के साथ उसके मकान के सामने से निकलकर रहा था। अर्चित के हाथ में उसके पिता की लाइसेंसी बंदूक थी। रामप्रताप ने बताया कि उसे देखते ही अर्चित गालीगलौज करने लगा। आरोप है कि विरोध करने पर लाइसेंसी बंदूक से दो फायर कर दिए। जिसमें वह बाल-बाल बच गया। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध हत्या के प्रयास की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। थाना प्रभारी हरपाल सिंह बालियान ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। संवाद