फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैसे खेलेगा इंडिया जब नहीं बन पा रहे स्टेडियम

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। एक तरफ खेलो इंडिया के तहत खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने का काम किया जा रहा है। वहीं जिले के खिलाड़ियों के पास खेलने के लिए स्टेडियम तक नहीं है। खासकर ग्रामीण क्षेत्रों में स्टेडियम बनाए जाने की जरूरत है। करीब दो साल पहले पुवायां और कलान तहसील के एक-एक गांव में खेल स्टेडियम बनाने के लिए प्रस्ताव भेजे गए थे, लेकिन अभी तक कोई बजट नहीं आया है।
विज्ञापन

जिले की तहसील पुवायां के घनश्यामपुर खुर्द और कलान के सथरा धर्मपुर में स्टेडियम बनने हैं। इनके लिए दो साल पहले प्रस्ताव भेजे गए थे। लेकिन अभी तक यह प्रस्ताव पास नहीं हो सके हैं। जिससे जिले की खेल प्रतिभाओं को आगे आने का मौका ही नहीं मिल पा रहा है। जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभा की कमी नहीं है। खिलाड़ियों को उचित व्यवस्था के अभाव में अच्छा प्रदर्शन करना काफी चुनौतियों पूर्ण होता है। अधिकारियों की माने तो स्टेडियम के लिए प्रस्ताव भेजे जाने के कुछ ही दिन बाद स्टेडियम निर्माण संबंधी प्रक्रिया पर रोक लग गई। अब दोबारा से स्टेडियम बनाने को लेकर प्रस्ताव मांगे गए हैं। जिसके अनुसार उन ग्रामीण क्षेत्रों में स्टेडियम बनाए जाएंगे, जहां पांच एकड़ के आसपास भूमि खाली होगी। इसका प्रस्ताव जिलाधिकारी के माध्यम से बनाकर भेजा जाएगा।
स्टेडियम बनने से ग्रामीण प्रतिभाओं को मिलेगा लाभ
- जिले के ग्रामीण क्षेत्रों की खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए पुवायां व कलान तहसील के गांवों की जमीन को खेल स्टेडियम बनाने के लिए चिह्नित किया गया था। जिसमें फुटबाल, वॉलीबाल, कबड्डी, खो-खो, चार सौ मीटर दौड़ के लिए ट्रैक, टेबिल टेनिस, हॉकी खेलने की पूरी सुविधा होना प्रस्तावित है। इनमें ग्रामीण क्षेत्र के सभी लोग हिस्सा ले सकेंगे। इन स्टेडियमों के बनने से सबसे ज्यादा लाभ ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को मिलेगा।
विज्ञापन

पुवायां और कलान तहसील के गांवों में खेल स्टेडियम बनना था, जिसका प्रस्ताव भेजा गया था। प्रक्रिया पर रोक लगने के कारण स्टेडियम का काम शुरू नहीं हो पाया था। अब एक बार फिर से प्रस्ताव मांगे गए हैं। जिसके लिए इस्टीमेट बनवाया जा रहा है। जल्द ही जिलाधिकारी के माध्यम से प्रस्ताव भेजा जाएगा। जिससे स्टेडियम बनाने के लिए बजट पास हो सके। - निशिकांत, जिला युवा कल्याण अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें