जलालाबाद। मोहल्ला गांधीनगर में बुधवार सुबह अनिल शर्मा के बंद मकान में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। पड़ोसियों ने धुंआ निकलते देख पुलिस व परिजनों को सूचना दी। परिजनों के अनुसार आग से 90 हजार की नकदी सहित काफी कीमती कपड़े व अन्य घरेलू सामान जल गया।
मकान मालिक की पत्नी किरन बुधवार को अलसुबह हरदोई स्थित अपनी रिश्तेदारी में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होने चली गईं। कुछ देर बाद अनिल बेटे अंश के साथ घर में ताला डालकर कहीं निकल गए।
दिन में करीब दस बजे पड़ोसी निहाल ने अनिल के घर से धुंआ निकलता देख पुलिस व घरवालों को सूचना दी। इस बीच, आसपास के लोग बिजली का कनेक्शन काटकर आग बुझाने में जुट गए। कुछ देर में फायर ब्रिगेड भी आ गई और उसने आग पर काबू पाया। घरवालों ने शॉर्ट सर्किट से आग लगने का अनुमान व्यक्त किया है। संवाद