फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में लगी आग से महिला, बच्ची झुलसी

Wed, 25 Mar 2015 10:42 PM IST
खुदागंज, शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के गांव इंदरपुर में मंगलवार रात गांव के किनारे बनी झोपड़ी में अचानक आग लग गई। आग की चपेट में आकर एक महिला और बच्ची झुलस गई। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों के मुताबिक बच्ची की स्थिति नाजुक है। आग से चार घर और उनमें रखा सारा सामान भी जल गया।
विज्ञापन

गांव में रहने वाले निसार अली, अबरार अली, सबरार अली और इस्लामुद्दीन के घर में देर रात अचानक आग लग गई। आग की चपेट में आकर निसार अली की 40 वर्षीय पत्नी मुस्तकीना और उनके साढ़ू शाद अली की छह वर्षीय बेटी राबिया झुलस गई। गांव के लोगाें ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। मुस्तकीना और राबिया को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आग से चारों घरों का सभी सामान जलकर खाक हो गया। आग से हुए नुकसान का जायजा लेने के लिए राजस्व विभाग की टीम नहीं पहुंचने से ग्रामीणों में नाराजगी है।

झोपड़ी में लगी आग से पशु मरा, एक झुलसा
गढ़िया रंगीन। क्षेत्र के गांव बह्मपुरा में रहने वाले भगवानदास की झोपड़ी में बुधवार की दोपहर आग लग गई। आग की चपेट में आकर एक मवेशी की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से झुलस गया। आग से घर का सारा सामान जलकर खाक हो गया। दोपहर करीब दो बजे भगवानदास के घर में चूल्हे पर खाना बन रहा था, तभी चूल्हे से निकली चिंगारी से घर में पड़ी झोपड़ी में आग लग गई। ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया जा सका।
विज्ञापन


घर में आग लगाने का आरोप
पुवायां। गांव बिजला बढ़ारू के विश्राम ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसका पड़ोसी से कुछ दिन पहले विवाद हो गया था। इसी रंजिश में मंगलवार रात उसके घर में आग लगा दी गई। आग से परिवार के लोग बाल-बाल गच गए। शोर मचाने पर गांव के लोग मौके पर आए और आग पर काबू पाया। आग से उसका सारा घरेलू सामान जलकर राख हो गया है। पीड़ित ने रिपोर्ट दर्ज कराए जाने और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें