दिल्ली के कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस पर प्रदर्शन करने वाली कृभको नगर निवासी ओमांशी दुबे। स्रोत:
- फोटो : 1
शाहजहांपुर। कृभको नगर निवासी छात्रा ओमांशी दुबे ने दिल्ली में गणतंत्र दिवस की परेड में कर्तव्य पथ पर मार्च पास्ट किया।
कृभको फर्टिलाइजर में सहायक महाप्रबंधक पंकज दुबे एवं समाज सेविका रेखा शर्मा की पुत्री ओमांशी बचपन से ही स्कूल की अनेक गतिविधियों में प्रतिभाग करती आ रही हैं। वह राजस्थान पिलानी झुंझुनूं बिड़ला विद्यापीठ में कक्षा नौ की छात्रा और एनसीसी कैडेट भी हैं। बिड़ला बालिका विद्यापीठ का बैंड प्रतिवर्ष कर्तव्य पथ पर आयोजित परेड में हिस्सा लेता है। ओमांशी को एक साल की कड़ी मेहनत के बाद परेड के लिए चुना गया। ओमांशी यूफोनियम बजाती हैं। वह बड़ी होकर आईएएस बनकर देश की सेवा करके नाम रोशन करना चाहती हैं। पिता पंकज ने बताया कि ओमांशी प्रतिवर्ष अपनी उम्र की संख्या के बराबर पौधे रोपकर अनोखे ढंग से जन्मदिन मनाती हैं। गोसेवा करना भी उसकी जीवन शैली का हिस्सा है। संवाद