फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: होटल संचालक की बेटी की संदिग्ध हालात में मौत, पंखे के कुंडे से लटका मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। थाना सदर बाजार के चिनौर निवासी हरजिंदर सिंह की 16 वर्षीय बेटी जसप्रीत कौर की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसका शव दुपट्टे के फंदे से पंखे के कुंडे से लटका मिला। परिजनाें के अनुसार, बेटी ने कक्षा दस की परीक्षा उत्तीर्ण की थी। वह मानसिक रूप से अवसाद में थी।
विज्ञापन

हरजिंदर सिंह का घर से कुछ दूरी पर होटल है। उनके हाथ में चोट लगने के कारण वह पत्नी बलजीत कौर के साथ मंगलवार की शाम करीब पांच बजे दवा लेने के लिए शहर आए थे। उनकी पत्नी भी बीमार होने के कारण डॉक्टर को दिखाने आईं थीं। बेटा राजदीप सिंह होटल पर बैठा था।
हरजिंदर ने बताया कि बेटी जसप्रीत कौर घर में अकेली थी। करीब एक घंटे के बाद वह लौटे तो मकान का मुख्य गेट बंद था। गेट नहीं खुलने पर उन्होंने थाने पर सूचना दी। पुलिस ने मौके पर आकर घर में प्रवेश किया। अंदर बेटी का शव फंदे से लटका था।
विज्ञापन

पुलिस ने ही शव को नीचे उतारा। हरजिंदर ने बताया कि चिनौर के एक निजी स्कूल से बेटी ने दसवीं उत्तीर्ण की थी। उसके दसवीं में भी काफी अच्छे अंक आए थे। हालांकि वह अवसाद में रहती थी। बेटी की मौत से परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल हो गया।
विज्ञापन

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। थाना प्रभारी राजीव सिंह ने बताया कि आत्महत्या करने की वजह परिजनों ने नहीं बताई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें