फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल में दवा को भटकते रहे मरीज

Fri, 13 Mar 2015 12:03 AM IST
शाहजहांपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
डिप्लोमा फार्मेसिस्ट एसोसिएशन ने प्रांतीय आह्वान पर विभिन्न मांगों को लेकर शुरू किए गए चरणबद्घ आंदोलन के तहत बृहस्पतिवार को सुबह आठ से दस बजे तक हड़ताल रखी और कार्य बहिष्कार कर नारेबाजी की। इस दौरान डॉक्टरों ने ओपीडी के मरीजों का परीक्षण भी किया, लेकिन फार्मेसिस्टों की हड़ताल के कारण उन्हें दवाओं के लिए दो घंटे तक भटकना पड़ा। इस दौरान मेडिसिन स्टोर से दवाओं की निकासी का काम ठप रहने से अस्पताल की डिस्पेंसरी भी बंद रही।
विज्ञापन

शासन स्तर पर लंबित छह सूत्री मांगें मनवाने के लिए डिप्लोमा संघ पिछले महीने से चरणबद्घ आंदोलन चला रहा है। फार्मेसिस्टों ने सोमवार से रोजाना दो घंटे का कार्य बहिष्कार शुरू किया है, जो शुक्रवार तक होना है। कार्य बहिष्कार से उन मरीजों और उनके तीमारदारों को दिक्कत हुई जो सुबह आठ बजे पर्चा बनवाकर ओपीडी में डॉक्टरों से परीक्षण करा चुके थे। फार्मेसिस्टों ने इस दौरान मेडिसिन स्टोर से दवाओं की निकासी बंद रखी। नतीजा यह हुआ कि दवाओं की खेप नहीं पहुंचने से डिस्पेंसरी के काउंटर सूने पड़े रहे और वार्डों से भेजे गए इंडेट पर भी दवाएं सप्लाई नहीं होने से भर्ती मरीजों को सुबह की डोज पाने के लिए इंतजार करना पड़ा।
इस बीच, डिप्लोमा फार्मेसिस्ट एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष डॉ. जयदीप बंसल के नेतृत्व में फार्मेसिस्टों ने अस्पताल गेट पर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। इस मौके पर डॉ. बंसल ने प्रांतीय नेतृत्व के दिशा निर्देशों से अवगत कराते हुए संवर्ग के कर्मचारियों को सरकार के उदासीन रवैये को देखते अगले चरण में पूर्ण कार्य बहिष्कार और लखनऊ प्रदर्शन के लिए एकजुट रहने का आह्वान किया। प्रदर्शन और कार्य बहिष्कार में डॉ. एके त्रिपाठी, डॉ. एसवी सचान, डॉ. मो. अली, डॉ. एएल वर्मा, डॉ. सुरेश कुमार, डॉ. सुभाष चंद्र, डॉ. संजीव गुपता आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें