फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री संतोष ने किया धर्मशाला का उद्घाटन

Sat, 14 Nov 2015 11:25 PM IST
अल्हागंज (ब्यूरो)।
विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्रीय कपड़ा मंत्री संतोष गंगवार ने नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन प्रयाग नरायन गुप्ता की स्मृति में धर्मशाला का उद्घाटन किया। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री गंगवार ने कहा कि गुप्ता जी का व्यक्ति बहुत ही श्रेष्ठ रहा है।
विज्ञापन

नगर पंचायत चेयरमैन पति अनिल गुप्ता ने कहा कि धर्मशाला के निर्माण की प्रेरणा उनके पिता से उन्हें मिली। केदारनाथ धाम में आई प्रलय में उनका निधन हो गया था। कार्यक्रम में भाजपा मछुआरा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक मनोज कश्यप आदि ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता शिवनारायण शास्त्री ने की। इसके पूर्व केंद्रीय मंत्री गंगवार ने धर्मशाला का उद्घाटन किया। तत्पश्चात प्रदेश के भाजपा विधान मंडल दल के नेता सुरेश कुमार खन्ना ने पूर्व चेयरमैन प्रयागनरायन गुप्ता की प्रतिमा का अनावरण किया।
इससे पहले भाजपा नेताओं का पश्चिमी उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष संतोष गुप्ता व महामंत्री नरेंद्र राघव के अलावा गौरव प्रताप राघव, राजेंद्र गुप्ता, जसवंत सिंह, विजय राघव, रजनी गुप्ता, यशोविक्रम आदि ने भी फूलमालाओं से स्वागत किया।
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री संतोष का हुआ स्वागत
जलालाबाद (ब्यूरो)। केंद्रीय राज्यमंत्री संतोष गंगवार के यहां पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने याकूबपुर पड़ाव पर फूलमालाएं पहनाकर उनका जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर पूर्व चेयरमैन कमला निवास शास्त्री, श्याम मुरारी सक्सेना, विपिन सक्सेना, एनसी सक्सेना, राकेश श्रीवास्तव, एसपी सिंह, गौरव प्रताप सिंह, पवन पांडेय, राजीव सक्सेना आदि मौजूद रहे। पूर्व में कार्यकर्ताओं ने उनकी गंगा मंदिर पर अगमानी की और जुलूस के रूप में कार्यक्रम स्थल तक पहुंचे। बता दें कि बरेली से आए संतोष गंगवार अल्हागंज के एक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें