राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तत्वाधान में जिलास्तरीय आशा सम्मेलन रविवार को गांधी भवन प्रेक्षागृह में स्वास्थ्य विभाग की ओर से आयोजित किया गया। इस दौरान ब्लाक स्तर पर सर्वश्रेष्ठ स्वास्थ्य सेवा प्रदान करने पर संतोष कुमारी, कामिनी मिश्रा को प्रथम, विमलेश को द्वितीय तथा सुशीला देवी को तृतीय पुरस्कार के रूप में प्रमाण पत्र के साथ पांच, दो और एक हजार रुपये धनराशि देने की घोषणा की गई।
स्वास्थ्य विषयक पर आधारित मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आशा बहुओं ने प्रस्तुत किए और बेसिक शिक्षा विभाग के बच्चों ने ईश वंदना की। जिला पंचायत अध्यक्ष नीतू सिंह ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं को सभी लोगों तक पहुंचाने में आशा कार्यकत्रियों महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने जनप्रतिनिधियों से क्षेत्र में जाकर आशा कार्यकत्रियों का सहयोग करने की अपील की। सीएमओ डॉ. एसके गर्ग ने बताया कि शासन की मंशा के अनुरूप मातृ एवं शिशु मृत्यु दर कम करने के लिए संस्थागत प्रसव कराए जाएं। साथ ही प्रसव से पूर्व गर्भवती महिला की जांच तथा प्रसव के बाद नवजात शिशु के सभी टीके लगवाए जाएं। इस मौके पर जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. लक्ष्मण सिंह, डीपीएम केके शर्मा, बरेली के संयुक्त निदेशक स्वास्थ्य डॉ. नरेेंद्र कुमार, विमला बहन, डॉ. जेएल गौतम, डॉ. संजय अग्रवाल, पुष्पराज गौतम, ओंकार मनीषी, अवधेश मिश्रा, डॉ. विजय जौहरी, डॉ. एसपी कौशल, दिव्या सिंह, सभी प्रभारी चिकित्सा अधिकारी स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारियों के साथ ही गाइड कैप्टन दपिन्दर कौर, स्काउट मास्टर निकहत परवीन आदि मौजूद रहे।