फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: उत्कृष्ट शिक्षकों, आंगनबाड़ी कर्मचारियों और छात्रों का सम्मान

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। जरियनपुर के उच्च प्राथमिक विद्यालय में शनिवार को बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से हमारा आंगन हमारे बच्चे कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों, छात्रों और आंगनबाड़ी कर्मचारियों को मुख्य अतिथि ब्लाॅक प्रमुख प्रियांशु रघुवंशी और खंड शिक्षा अधिकारी अरविंद कुमार ने सम्मानित किया।
विज्ञापन

सम्मानित होने वाले शिक्षकों में पूजा, खुशबू गुप्ता, ज्योति, नम्रता, कमल रूप, मनोरमा साहू, अनुराग अग्रवाल, राहुल कश्यप, इंद्रजीत, योगेंद्र केसरवानी और मनोज कुमार शामिल रहे। इसी मौके पर छात्र रोहित कुमार और आशुतोष द्विवेदी तथा आंगनबाड़ी कर्मचारी राजदेवी, मनोरमा, गायत्री मिश्रा, संतोषी और माधुरी सम्मानित किए गए। इसके अलावा विकास खंड की विभिन्न न्याय पंचायतों से चयनित 24 विशिष्ट छात्र-छात्राओं को भी सम्मानित किया गया। मुख्त्यार अहमद और रत्ना शर्मा के संयुक्त संचालन में हुए कार्यक्रम की व्यवस्था में विकास मिश्रा, संदीप मिश्रा, एआरपी आदित्य प्रकाश अग्निहोत्री आदि का सहयोग रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें