किसान सहकारी चीनी मिल करनापुर का शैक्षिक भ्रमण करतीं सावित्री देवी महाविद्यालय पुवायां की छात्
पुवायां। पुवायां के सावित्री देवी महिला महाविद्यालय की छात्राओं को औद्योगिक प्रशिक्षण सर्वे और रिपोर्ट के लिए शनिवार को गांव करनापुर के किसान सहकारी चीनी मिल का शैक्षिक भ्रमण कराया गया। छात्राओं ने गन्ने की पेराई से लेकर चीनी बनने तक की प्रक्रिया को देखा। मिल अधिकारियों ने चीनी बनने की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी। प्राचार्य डॉ. संजय शर्मा के निर्देशन में डॉ. शैफाली, प्रवक्ता मोनिका गुप्ता, धर्मेंद्र कुमार, दिनेश सिंह, रेनू मिश्रा, रिया गुप्ता, प्राची अग्रवाल, प्रमोद कुमार, मनोज यादव, संजीव मिश्रा, उदित टंडन, अमरेंद्र यादव, नरेंद्र कुमार, प्रिया शर्मा, अमनप्रीत कौर सहित तमाम छात्राएं मौजूद रहीं। संवाद