फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: अनुबंधित बस की टक्कर लगने से होमगार्ड की मौत

Fri, 27 Jun 2025 01:02 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
जलालाबाद। अल्हागंज थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह चौरसिया गांव पास हादसा हो गया। अनुबंधित बस की टक्कर लगने से बाइक सवार जलालाबाद के हारगुरैया गांव निवासी 55 वर्षीय होमगार्ड सोहराब अली की मौत हो गई।
विज्ञापन

होमगार्ड सोहराब अली अल्हागंज थाने में ड्यूटी कर रहे थे। बुधवार सुबह वह बाइक से ड्यूटी पर जाने के लिए घर से निकले थे। फर्रुखाबाद हाईवे पर चौरसिया गांव के पास पहुंचते ही अनुबंधित बस की टक्कर लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें जलालाबाद सीएचसी लाया गया। हालात गंभीर होने पर राजकीय मेडिकल काॅलेज रेफर कर दिया गया। हालत में सुधार न होने पर परिजन उन्हें बरेली लेकर जा रहे थे। रास्ते में उन्होंने दम तोड़ दिया। बृहस्पतिवार सुबह सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भिजवाया। मृतक की मां मुरीदा व पत्नी बिलकिशा का रो-रोकर हाल बेहाल हो गया। परिजनों ने बताया कि उनके छह बेटे और दो बेटियां हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें