फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गृहमंत्री राजनाथ सिंह कल आएंगे शाहजहांपुर

Fri, 19 Aug 2016 12:10 AM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
भारत सरकार के गृहमंत्री राजनाथ सिंह 20 अगस्त को शहर में आ रहे हैं। वह खिरनीबाग रामलीला मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे। 
विज्ञापन

भाजपा विधानमंडल दल के नेता सुरेश कुमार खन्ना ने बताया कि गृहमंत्री राजनाथ सिंह 20 अगस्त को दोपहर 12 बजे हेलीकाप्टर से पुलिस लाइंस में उतरेंगे। वहां से पीडब्ल्यूडी गेस्टहाउस में कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे, इसके बाद शहीद उद्यान, नगर पालिका परिषद प्रांगण, अमर शहीद पं0 रामप्रसाद बिस्मिल, अशफाक उल्ला खां, रोशन सिंह तथा गांधी भवन परिसर में स्थापित महात्मा गांधी, सुभाष चंद्र बोस और लाल बहादुर शास्त्री जी की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण करेगें। इसी कड़ी में खिरनीबाग पार्क में बिस्मिल जी की मूर्ति पर माल्यार्पण करेगें। श्री खन्ना ने बताया कि खिरनीबाग रामलीला मैदान 12.40 बजे तिरंगायात्रा से संबंधित जनसभा को संबोधित करेंगे। जनसभा के बाद गृहमंत्री अपराह्न ढाई बजे अमर शहीद अशफाक उल्ला खां की मजार पर पुष्पचक्र अर्पित करेंगे। इसके बाद वह वहीं से पुलिस लाइंस पहुंचकर हेलीकाप्टर से ही लखनऊ वापस हो जाएंगे। भाजपा नेता खन्ना ने जनपदवासियों से अपील की है कि वह अधिक से अधिक संख्या में खिरनीबाग रामलीला मैदान पहुंचकर गृहमंत्री के विचारों को सुनें।
विज्ञापन

00000000000000000000
पेंशन बहाली के लिए शिक्षक देंगे ज्ञापन
प्राथमिक शिक्षक संघ शिक्षकों और कर्मचारियों को पुरानी पेंशन योजना बहाली की मांग को लेकर गृहमंत्री राजनाथ सिंह को ज्ञापन देगा। प्रांतीय कोषाध्यक्ष एवं जिलाध्यक्ष संजय सिंह ने बताया कि गृहमंत्री को गेस्टहाउस में ज्ञापन दिया जाएगा। उन्होंने जनपदीय पदाधिकारियों और ब्लाक अध्यक्ष तथा मंत्रियों से समय पर उपस्थित होने को कहा है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें