फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर वायरल: होमगार्ड ने डीजी को लिखा पत्र, कहा- अधिकारी करवाते हैं मालिश, बनाते हैं दुष्कर्म का दबाव

Wed, 17 Mar 2021 02:36 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

सार

-डीजी को भेजा शिकायती पत्र, सोशल मीडिया पर वायरल, जांच शुरू 
- डिविजनल कमांडेंट ने शुरू की जांच
विज्ञापन
होमगार्ड - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

होमगार्ड ने अपने ही अधिकारी पर जबरन तेल मालिश कराने और खाना बनवाने का आरोप लगाया है। आरोप है कि अधिकारी शराब पीने के बाद कुकर्म कराने का भी दबाव बनाते हैं। पीड़ित ने डीजी होमगार्ड को शिकायती पत्र लिखा है। सोमवार रात प्रार्थना पत्र सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद घटना सामने आई। फिलहाल डिविजनल कमांडेंट ने जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


15 दिन पहले एक होमगार्ड ने डीजी कमांडेंट को प्रार्थना पत्र भेजा था। पीड़ित होमगार्ड चिनौर स्थित जिला कमांडेंट कार्यालय में तैनात है। उसका आरोप है कि पिछले कई साल से उस पर अत्याचार किया जा रहा है। एक अधिकारी जबरदस्ती अपने कार्यालय में उसकी ड्यूटी लगाते हैं। अधिकारी उसे अश्लील गालियां देने के साथ जबरन खाना बनवाते हैं। तेल मालिश भी करवाते हैं। उसके विरोध करने पर नौकरी से निकालने की धमकी दी जाती है।

होमगार्ड का आरोप है कि पछले डेढ़ साल से शराब पीने के बाद उससे अधिकारी दुष्कर्म कराते हैं। उसके मना करने पर जान से मारने और नौकरी से निकालने की धमकी देते हैं। प्रार्थना पत्र में होमगार्ड ने कार्यालय के एक बाबू पर प्रतिमाह एक हजार रुपये वसूलने और फर्जी रूप से आवास के रुपये निकालने का आरोप है। कई होमगार्ड की उम्र बढ़ाकर फर्जी दस्तावेज बनाकर ड्यूटी पर रखने का अभी आरोप है। पीड़ित होमगार्ड ने गोपनीय जांच कराने की मांग की है।
विज्ञापन


पीड़ित होमगार्ड की ओर से भेजा गया सोमवार रात शिकायती पत्र सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। अफसरों को इसकी जानकारी मिली तो खलबली मच गई।

अधिकारी ने आरोप बताए निराधार
अधिकारी ने होमगार्ड के आरोपों को असत्य और निराधार बताया है। उन्होंने कहा कि वह 26 जून 2019 को शाहजहांपुर आए थे। आरोप लगाने वाला होमगार्ड तब भी कार्यालय में तैनात था। उन्होंने बताया कि बरेली के डिविजनल कमांडेंट इस प्रकरण की जांच कर रहे हैं। जांच में सच्चाई सामने आ जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें