शाहजहांपुर। होमगार्ड के पदों पर एनरोलमेंट-2025 परीक्षा शहर के 13 केंद्रों पर आयोजित की गई। परीक्षा में सामान्य ज्ञान के प्रश्नों ने अभ्यर्थियों को उलझाया। पेपर में डर्टी बम और शहरी नक्सल का अर्थ भी पूछा गया। इस दौरान 2204 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। परीक्षा के बाद रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर अभ्यर्थियों की भीड़ उमड़ पड़ी।
जनपद के 13 परीक्षा केंद्रों पर पहले दिन शनिवार को परीक्षा सकुशल संपन्न हुई। अभ्यर्थियों को पूरी तलाशी के बाद ही अंदर जाने दिया गया। 26 और 27 अप्रैल को भी परीक्षा प्रतिदिन दो पालियों में आयोजित होगी। शनिवार को पहली पाली में कुल परीक्षार्थी 5345 के सापेक्ष 4148 उपस्थित रहे। 1197 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। द्वितीय पाली में कुल अभ्यर्थी 5345 के सापेक्ष 4338 उपस्थित एवं 1007 अनुपस्थित रहे।
डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह, एसपी सौरभ दीक्षित, एडीएम प्रशासन रजनीश कुमार मिश्रा, एसपी सिटी देवेंद्र कुमार ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। डीएम ने परीक्षा केंद्र जीएफ कॉलेज और एवं राजकीय इंटर काॅलेज का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान डीएम ने स्टेटिक मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट और केंद्र व्यवस्थापकों को सख्त निर्देश दिए।
जीके, अर्थशास्त्र और विज्ञान के प्रश्नों ने छकाया
अभ्यर्थियों के अनुसार, परीक्षा में अर्थशास्त्र, सरकारी योजनाओं, बजट, संविधान संशोधन, इतिहास, पुस्तक लेखक, हरित क्रांति, मेलों, उत्तर प्रदेश स्पेशल, अंतरराष्ट्रीय मुद्दों, त्योहार, दिन विशेष आदि के बारे में प्रश्न पूछे गए। अर्थशास्त्र और संविधान से संबंधित प्रश्न कठिन रहे। भूगोल में पर्वत शृंखला के बारे में प्रश्न पूछा गया। परमाणु ऊर्जा से संबंधित सामान्य प्रश्न आए। इतिहास से जुड़े प्रश्न भी अपेक्षाकृत आसान आए।
फोटो-38
तैयारी के अनुसार आए प्रश्न
जिस हिसाब से तैयारी की थी, प्रश्नपत्र वैसा ही आया था। उम्मीद है कि आसानी से परीक्षा में पास हो जाएंगे। विज्ञान से जुड़े प्रश्न थोड़े कठिन लगे।
- विकास
फोटो-39
संविधान के प्रश्न कठिन आए
वैसे तो पेपर आसान था लेकिन संविधान से जुड़े प्रश्न थोड़े कठिन रहे। हालांकि उनका जवाब भी दे दिया है। समय कम होने की वजह से प्रश्नों को तेजी से हल करना पड़ा।
-सुमित
विकास।
विकास।