फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: पूर्व मंत्री पर पथराव के विरोध में एसडीएम को दिया ज्ञापन

विज्ञापन
कलान एसडीएम को ज्ञापन देते अ​खिल भारतीय मै​थिल समाज संगठन के कार्यकर्ता। स्रोत : संगठन
विज्ञापन
मिर्जापुर। दुष्कर्म और हत्या के मामले में पीड़ित परिवार से मिलने गए पूर्व मंत्री पर पथराव के विरोध में अखिल भारतीय मैथिल समाज संगठन के कार्यकर्ता शनिवार को एसडीएम अभिषेक प्रताप सिंह से मिले। उन्हें राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन दिया।
विज्ञापन

ज्ञापन में संगठन के प्रदेेश अध्यक्ष मोहित शर्मा ने कहा कि गाजीपुर जिले में किशोरी से दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या कर दिए जाने के मामले में पूर्व मंत्री रामआसरे विश्वकर्मा प्रशासनिक अनुमति के बाद किशोरी के परिवार से मिलने पहुंचे, लेकिन इस दौरान ग्राम प्रधान पक्ष के कुछ लोगों ने उन पर पथराव कर उन्हें घायल कर दिया।
ऐसे में अब राज्यपाल से पूर्व मंत्री पर हमले के दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी कराने और किशोरी की हत्या में लिप्त लोगों पर फास्ट ट्रैक कोर्ट में मुकदमा चलाकर कड़ी कार्रवाई करने की मांंग की गई है। इस दौरान दिनेश शर्मा, श्रवण कुमार शर्मा, गुड्डू शर्मा, प्रदीप शर्मा, सुमित शर्मा, देव प्रकाश शर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें