फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर-घर पूजे गए नागदेवता

Fri, 28 Jul 2017 10:29 PM IST
शाहजहांपुर। 
विज्ञापन
घर-घर पूजे गए नागदेवता - फोटो : घर-घर पूजे गए नागदेवता
विज्ञापन
नागपंचमी हर्षोल्लास और भक्ति भाव के साथ मनाई गई। इस दौरान मंदिरों में नाग देवता की पूजा-अर्चना कर उन्हें दूध और चना अर्पित किए गए। घरों में घी और कोयले से नाग की आकृति बनाकर दूध, सेवई और कच्चे चने का भोग लगाया गया। 
विज्ञापन

नागपंचमी हिंदू परिवारों में बहुत श्रद्धा के साथ मनाई जाती है। शुक्रवार को सुबह से ही बाबा विश्वनाथ मंदिर, वनखंडीनाथ मंदिर, खड़ेश्वरीनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना करने के लिए भारी भीड़ रही। गली मोहल्लों में सपेरों ने लोगाें को नाग देवता के दर्शन कराकर दक्षिणा ली। इस बार सपेरों को मोहल्लों, मंदिरों के अलावा कोचिंग और स्कूलों के सामने भी नाग देवता के दर्शन कराते देखा गया। सेल्फी के शौक ने सपेरों के धंधे को भी चोखा कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें