फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली पर सुरक्षा की चुनौती, तैयारी में जुटी पुलिस

Mon, 20 Feb 2017 11:36 PM IST
श्ााहजहांपुर ब्ययूराो
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में द्वितीय चरण का विधानसभा चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से निपट जाने के बाद अब पुलिस के लिए होली पर्व पर सुरक्षा और शांति व्यवस्था की चुनौती सामने है। होली पर निकलने वाले लाट साहब जुलूस को लेकर कानून व्यवस्था को लेकर मगजमारी शुरू कर दी है। सोमवार को सीओ सिटी अवनीश्वर चंद्र श्रीवास्तव की अध्यक्षता में चौक कोतवाली में पीस कमेटी की बैठक में सभी से होली त्योहार को मिलजुल कर मनाने की अपील की गई।
विज्ञापन

इस दौरान सीओ सिटी ने कहा कि शहीदो की नगरी में अमन चैन कायम रहे, इसलिए होली का पर्व सभी लोग मिलजुल कर मनाएं, क्योंकि होली भाई-चारे का पर्व है। उन्होंने कहा कि अफवाहों पर कोई ध्यान न दें और यदि कोई अफवाह फैलाने की कोशिश करे तो इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें। पुलिस ऐसे लोगों पर कड़ी कार्रवाई करेगी। उन्हें किसी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। पीस कमेटी से एक दिन पहले शहर कोतवाल ने होली पर्व पर निकलने वाले लाट साहब के जुलूस के रूट का भी मुआयना किया तथा जानकारी कि इस जुलूस के आयोजन में कौन-कौन लोग शामिल होते हैं और गड़बड़ी की आशंका वाले लोगों की भी जानकारी जुटानी शुरू कर दी है। वहीं एसपी केबी सिंह ने भी होली पर्व को लेकर कानून व्यवस्था दुरूस्त रखने की हिदायत दे रखी है। एसपी ने रविवार रात थानाध्यक्षों की बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें