फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: 2855 स्थलों पर पूजा-अर्चना के साथ होलिका दहन...खूब बरसा रंग-गुलाल

Fri, 14 Mar 2025 12:07 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
मोहल्ला रोशनगंज में होलिका की पूजा करतीं महिलाएं। संवाद
विज्ञापन
शाहजहांपुर। जिले में 2855 स्थलों पर पूजा-अर्चना के साथ होलिका दहन किया गया। इसमें शहर के 221 स्थान भी शामिल हैं। श्रद्धालुओं ने होलिका पूजन किया। इस दौरान पुलिस भी तैनात रही।
विज्ञापन

होली पूजने वाली महिलाओं और बच्चों की काफी भीड़ जगह-जगह होलिका स्थल पर देखने को मिली। होली पूजन के बाद महिलाओं ने मंदिरों में पहुंचकर पूजन किया। महिलाओं, बच्चों व परिवार के लोगों के साथ अपने परिवार के द्वारा बनाए गए देवस्थान पर पहुंचकर घर की सुख-शांति व समृद्धि के लिए पूजा अर्चना की। ग्राम देवी-देवता की भी पूजा की गई। शहर में अहमदउल्ला शाह पार्क के पास, रोडवेज बस स्टैंड के पास, आर्य महिला इंटर कॉलेज के सामने, सपा कार्यालय के पास, खिरनीबाग, कच्चा कटरा, घंटाघर, सब्जी मंडी, चौक, ओसीएफ इस्टेट आदि स्थानों पर होलिका सजाई गई थी। रात में मंत्रोच्चार के साथ होलिका दहन किया गया। इसी के साथ रंग-गुलाल की बारिश शुरू हो गई। खूब अबीर-गुलाल उड़ा। लोगों ने एक-दूसरे के गले मिलकर होली की बधाई दी। छोटों ने बड़ों के पैर छूकर आशीर्वाद लिया। शुक्रवार को सुबह से रंग खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें