फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली मिलन में रही कार्यक्रमों की धूम

Sun, 08 Mar 2015 11:40 PM IST
शाहजहांपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
होली के हुड़दंग के बाद रविवार को होली मिलन की धूम रही। जातीय, व्यापारिक, शैक्षिक और सामाजिक संगठनों ने समारोह आयोजित कर एक-दूसरे से गले मिलकर होली की शुभकामनाएं दीं। इस बीच खानपान के स्टाल तो सजे ही, साथ ही रंगारंग कार्यक्रमों से मनोरंजन भी किया गया। इन आयोजनों में महिलाओं और बच्चों की भागीदारी भी खूब रही।
विज्ञापन


सिटी पार्क में रही होली मेले की धूम
लोधीपुर में जेसीआई और सिटी पार्क समिति के संयुक्त तत्वावधान में भव्य होली मेला लगाया गया। आयोजन में वृंदावन की मंडली ने जहां होली गीतों पर नृत्य, बरसाने की होली, मयूर नृत्य, फूलों की होली आदि प्रस्तुत कर तालियां बटोरीं, वहीं खानपान के स्टाल पर महिलाओं और बच्चों ने खूब चटखारे लगाए। मेला में बाइक, कार, टायल्स, सूट, टीवी, कंप्यूटर आदि के स्टालों पर भी भीड़ जुटी रही। बैंकों ने भी स्टाल लगाकर ऋण योजनाओं की जानकारी दी। आयोजन में क्लब के अध्यक्ष अमित गुप्ता, सुशांत बंसल, प्रज्ञांशु गर्ग, किशन अग्रवाल, हितेश अग्रवाल, रजनीश गुप्ता, पिंकू गुप्ता आदि का योगदान रहा। मेला का उद्घाटन एसपी आरपीएस यादव ने किया।

साहू राठौर समिति को भव्य आयोजन
साहू राठौर चेतना समिति का होली मिलन समारोह गांधी भवन में हुआ, जिसमें मुख्य अतिथि प्रदेश महामंत्री डॉ. डीसी गुप्ता ने समाज को एकजुट होने का संदेश देते हुए मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया। इस दौरान रंगारंग प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोहा। आयोजन में महिला सभा की राष्ट्रीय महामंत्री साधना साहू, डॉ. विश्वनाथ राठौर, राम प्रकाश गुप्ता, डॉ. विनोद राठौर, मुकेश राठौर, संजय राठौर, संजीव राठौर, छंगेलाल राठौर समेत बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन


प्रधानाचार्य एक-दूसरे से मिले गले
प्रधानाचार्य परिषद का होली मिलन लोधीपुर स्थित गाडगे भवन में मनाया गया। इस अवसर पर प्रधानाचार्यों और शिक्षकों ने एक-दूसरे से गले मिलकर होली की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व प्रधानाचार्य केशव चंद्र मिश्र, विशिष्ट अतिथि मेजर केपी अग्निहोत्री, गोपी बल्लभ, जिलाध्यक्ष डॉ. केके शुक्ला, महासचिव डीआर वर्मा, शाकिर अली, सुनील पांडेय, देव शर्मा, फखरे आलम, ललित मोहन, दिनेश रस्तोगी, राम गोपाल आदि मौजूद रहे।

बाथम सभा ने किए मेधावी सम्मानित
बाथम वैश्य सभा का होली मिलन लाला रामचरन लाल धर्मशाला में हुआ। इस मौके पर महिलाआें की म्यूजिकल चेयर, बच्चों की नृत्य, गीत, जीके आदि प्रतियोगिताएं कराई गईं। बाद में प्रतिभागियाें को पुरस्कृत तथा मेधावियों को सम्मानित किया गया। महेंद्र गुप्ता के संचालन में हुए कार्यक्रम में नगर पंचायत रोजा के चेयरमैन अजय गुप्ता ने एकता का संदेश दिया। आयोजन में राजेश गुप्ता, अनुपम गुप्ता, चंद्रवीर गंगू, विनोद सर्राफ, रामचंद्र, रजनी गुप्ता, सरोज गुप्ता, किशोर गुप्ता समेत बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद रहे।

क्षत्रिय स्वर्णकार समाज भी हुआ एक
क्षत्रिय स्वर्णकार समाज सेवा समिति की ओर से चौक स्थित क्षत्रिय भवन में समारोह हुआ, जिसमें समाज के लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर होली की शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर मोतीलाल वर्मा, राम किशोर वर्मा, मदनलाल वर्मा, राधाकृष्ण वर्मा, जगदीश प्रसाद वर्मा को अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। सुदर्शन वर्मा सलिलेश के संचालन में हुए कार्यक्रम में दीपक वर्मा कंदर्प, अजय सिंह वर्मा, अनूप वर्मा, कुलदीप वर्मा, हितेश वर्मा, प्रदीप कुमार, रतन वर्मा आदि मौजूद रहे।

राष्ट्रीय शक्तिदल को होली मिलन
राष्ट्रीय शक्तिदल का होली मिलन समारोह मन्नत मैरिज लॉन में हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि चेयरमैन तनवीर खां ने सभी को होली की शुभकामनाएं दीं। आयोजन में राष्ट्रीय अध्यक्ष सावित्री शर्मा, शिवनंदन सागर, राजाराम मिश्रा, संजीव गुप्ता, फहीम उज्जमा, बिलाल वारिस खां, काशीनाथ चौबे, प्रियज्मा पांडेय, गीता वर्मा आदि मौजूद रहे।

युवा यादव महासभा का होली मिलन
युवा यादव महासभा का होली मिलन समारोह शांती देवी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हथौड़ा बुजुर्ग में हुआ। इस अवसर पर चौधरी महाराज सिंह यादव, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष वीरेंद्र पाल सिंह यादव, पूर्व डिप्टी एसपी राम नरेश यादव आदि ने समाज को जोड़ने के लिए आयोजकों को प्रेरित किया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष राम बहोरन यादव, अनिरुद्ध सिंह, डॉ. श्रीकृष्ण यादव, रामसागर यादव, विपिन यादव, डॉ. धर्मेंद्र यादव, अशोक यादव समेत बड़ी संख्या में गणमान्य मौजूद रहे।


वैश्य समाज का आयोजन
अखिल भारतीय वैश्य समाज का होली मिलन समारोह आर्य समाज मैदान में आयोजित हुआ। इस अवसर पर सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की सारंग एंड पार्टी ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। महिला दिवस के उपलक्ष में सांसद कृष्णा राज ने प्रधानाचार्य डॉ. अखिलेश गुप्ता और समाजसेविका सीतारानी गुप्ता को सम्मानित किया। आयोजन में कृष्ण कुमार गर्ग, विनोद सर्राफ, अनुज गुप्ता, रोजा चेयरमैन अजय गुप्ता, मनोज गुप्ता, संजीव अग्रवाल, संध्या गुप्ता, अंशू गुप्ता, रम्मन गुप्ता, ज्योति गुप्ता, सरोज गुप्ता, सुधीर अग्रवाल आदि मौजूद रहे।


बारी संघ का होली समारोह
अखिल भारतीय बारी संघ का होली मिलन समारोह मोहल्ला मतानी में किया गया, जिसमें चेयरमैन तनवीर खां, वेद प्रकाश रावत, मिथलेश कुमार, अमर रावत, संजू, अमित, रमाकांत, सचिन पारस, अमन, सत्येंद्र, सुबोध, कृष्णकांत, राजीव आदि ने सभी से गले मिलकर होली की शुभकामनाएं दीं।

मौर्य समाज को होली मिलन
मौर्य समाज सेवा समिति का होली मिलन समारोह संगिनी मैरिज लॉन में आयोजित किया गया। इस अवसर पर राम भरोसे लाल वर्मा, जगदीश सिंह कुशवाहा, सियाराम मौर्य, वेद प्रकाश मौर्य, हरिराम मौर्य, संतोष मौर्य, संजीव मौर्य, शिव कुमार मौर्य, इंद्रमणि मौर्य आदि ने एकता की बात कहते हुए होली की शुभकामनाएं दीं।

तिलहर में होली पर बही स्नेह की बयार
तिलहर। नगर में कई जगह होली मिलन समारोह आयोजित हुए। इस दौरान एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की मुबारकबाद दी। मोहल्ला पोटरगंज में पूर्व चेयरमैन देवेंद्र कुमार गुप्ता के आवास होली मिलन मेला का आयोजन किया गया। यहां लकी ड्रा निकालकर नगर वासियोें को उपहार बांटे गये। इस दौरान संजय गुप्ता, भानु प्रताप मिश्र, मनमोहन शर्मा, लोकेश आर्य, अरुण गुप्ता, महेशचंद्र गुप्ता, अरविंद शर्मा आदि उधर, शनिवार को दूसरी ओर नगर पालिका परिसर में होली मिलन मेला आयोजित किया गया। होली मिलन मेला में नगर वासियों ने जमकर नंदगांव और बरसाने की होली का आनंद लिया और एक दूसरे को गले लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान अनेक रंगारंग, संास्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते हुए कलाकारों ने दर्शकों का मन मोह लिया। मयूर नृत्य, आज बृज में होरी रे रसिया, होली खेले रे रघुवीरा अवध में विशेष रूप से सराहे गये। मेले में किशन लाल गुप्ता, डा. प्रमोद मिश्रा, शैलेंद्र त्रिपाठी, अशोक रस्तोगी, प्रमोद गुप्ता, राकेश गुप्ता, हितेश गुप्ता रिंकू , डा. मनोज अग्रवाल, मनमोहन शर्मा, शीलेंद्र मोहन मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें