फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दिन भी नहीं चले तीस हजार के डिवाइडर

Sun, 08 Mar 2015 11:33 PM IST
शाहजहांपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
 अंटा चौराहा पर ट्रैफिक डायवर्ट करने के लिए लगाए गए करीब तीस हजार रुपये के डिवाइडर तीन दिन भी नहीं चल सके। हुड़दंगियों ने होली के दिन ही करीब 24 डिवाइडर तोड़ डाले। इससे ट्रैफिक पुलिस को मोबाइल डिवाइडर लगाकर काम चलाना पड़ा।
विज्ञापन

अंटा चौराहा पर ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त कराने के लिए जेल रोड और खन्नौत रोड पर चार मार्च को डिवाइडर लगवाए गए थे। सोच यह रही थी कि इससे उधर से गुजरने वालों को जाम का झाम न झेलना पड़े। जेल रोड पर लगाए 13 डिवाइडर और केरूगंज की ओर लगे 11 डिवाइडर शुक्रवार की देर रात को किसी ने न सिर्फ तोड़ डाले, बल्कि उन्हें साथ ले भी गया। इस मामले में अभी तक न कोई शिकायत नहीं की गई है और न ही किसी थाने में इस मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। विभागीय सूत्रों के मुताबिक एक डिवाइडर की कीमत 1280 रुपये है, जो कुल मिलाकर 30 हजार 720 रुपये हुई है।

‘चार मार्च को डिवाइडर लगवाए गए थे, जिन्हें होली के जुलूस के दौरान तोड़ दिया गया। इस मामले से सीओ सिटी को अवगत करा दिया है, लेकिन कोई रिपोर्ट रविवार की शाम तक दर्ज नहीं कराई गई।’
विज्ञापन
विज्ञापन

- अनिल कुमार, टीएसआई
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें