फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली पर खरीददारी के लिए उमडे़ लोग

Thu, 05 Mar 2015 12:16 AM IST
शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
होली की तैयारियों की खरीददारी करने के लिए बाजारों में ग्राहकों की भीड़ रही। लोगों की खरीददारी का सिलसिला देर रात चलता रहा। लोगों ने अपने साथ ही घरवालों के कपड़े और जूते एवं अन्य सामान खरीदा।
विज्ञापन

होली पर घरों में आने वाले लोगों का स्वागत गुझिया के साथ ही विभिन्न तरीके की नमकीन एवं अन्य तमाम पकवानों से करने के लिए लोग दालमोठ, मठरी, चिप्स, पापड़, कचरी आदि को खरीद रहे हैं। इससे नमकीन की दुकानों पर जमकर बिक्री हो रही है। वहीं मिलने वालों की नजर में स्टैंडर्ड बढ़ाने के लिए डिजायनर क्रॉकरी भी खूब खरीदी जा रही है। क्रॉकरी की दुकानों पर सबसे ज्यादा बिक्री डिजायनर नाश्तादान की हो रही है।
अबीर-गुलाल, रंग और पिचकारी आदि की दुकानों पर भी खूब बिक्री हो रही है। इन दुकानों पर जाने वाले ग्राहक अधिकांश बच्चे हैं, जो अभिभावकों के साथ अपने मनपसंद पिचकारी और रंग-गुलाल की खरीददारी कर रहे हैं। बाजारों में बच्चे तरह-तरह के मुखौटे पहनकर अपने मम्मी-पापा के साथ घूम रहे हैं।
विज्ञापन


धूप खिलने से दुकानदारों को दुगनी खुशी
धूप खिलने की वजह से ग्राहक घरों से निकलकर बाजारों की ओर आने लगे हैं। इससे होली से संबंधित तमाम चीजों की बिक्री कर रहे दुकानदारों की खुशी दुगनी हो गई है। ऐसा इसलिए भी है कि यदि दो दिन तक धूप न खिलती तो बिक्री आधी ही रह जाती है।

रेडीमेड गारमेंट्स की दुकानें ग्राहकों से फुल
बुधवार को सबसे अधिक भीड़ रेडीमेड गारमेंट्स की दुकानों में नजर आई। विभिन्न डिजायन वाली पैंट और शर्ट के साथ ही स्टाइलिश लुक वाली टी-शर्ट की बिक्री भी खूब हो रही है। अब ब्रांडेड कपड़े पहने वालों की संख्या में इजाफा हो रहा है। इस वजह तमाम ग्राहक ब्रांडेड कपड़ों की मांग कर रहे हैं।

बाजारों में बनी रही जाम की स्थिति
होली की खरीददारी की वजह से बाजारों में उमड़ रही भीड़ शहर में जाम का सबब भी बन रही है। गोविंदगंज, सदर बाजार, बहादुरगंज, मंडी, चौक, जलालनगर, छोटी मंडी आदि बाजारों में कई बार जाम लग जाता है। ऐसा इसलिए होता है कि खरीददारी करने वाले अधिकांश ग्राहक अपनी कार एवं बाइक को दुकान के सामने खड़ा कर देते हैं।

होली पर साप्तहिक बंदी के दिन खुलेंगे बाजार
शाहजहांपुर। डीएम शुभ्रा सक्सेना ने होली के मद्देनजर बंदी दिवसों के दिन जिले में सभी बाजार खुले रखने का आदेश जारी करके संबंधित बाजारों में स्थानापन्न बंदी दिवसों की घोषणा की है। डीएम ने बताया कि शहर और कांट कसबे के सभी बाजार बृहस्पतिवार और शुक्रवार को खुले रहेंगे। इसके बदले व्यवसायी रविवार आठ मार्च को दुकानें बंद रख सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें