फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: पुलिस को देखते ही बुलेट से भागा हिस्ट्रीशीटर... गिरफ्तार

Sun, 18 May 2025 01:16 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
आरोपी हिस्ट्रीशीटर इमरान उर्फ डे​विड। स्रोत: मीडिया सेल
विज्ञापन
शाहजहांपुर। थाना सदर बाजार पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर मारपीट के आरोपी हिस्ट्रीशीटर इमरान डेविड को पकड़ लिया। वह पुलिस को देखते की बुलेट स्टार्ट कर भागने लगा था। पुलिस ने उसकी बुलेट सीज कर दी है।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर अरविंद सिंह चौहान ने बताया कि शनिवार सुबह सुभाषनगर कॉलोनी निवासी रवि वर्मा ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बताया था कि शुक्रवार की रात पौने दस बजे मोहल्ला महमंद जलालनगर निवासी हिस्ट्रीशीटर इमरान उर्फ डेविड ने उसे गालियां दीं। विरोध करने पर उनसे मारपीट की। रवि की ओर से मारपीट और एससी/एसटी एक्ट की धारा में रिपोर्ट दर्ज की गई थी। दरोगा मतीन खां को हिस्ट्रीशीटर इमरान उर्फ डेविड को पकड़ने की जिम्मेदारी दी गई थी। आरोपी को टीम ने दबोच लिया। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी पर कई मुकदमे दर्ज हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें