फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: भाजपा नेता पर हिस्ट्रीशीटर ने की फायरिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
भावलखेड़ा। गांव कनेंग में हिस्ट्रीशीटर संतोष सिंह ने पूर्व ब्लाॅक प्रमुख के जेठ व भाजपा नेता शरद कुमार सिंह के ऊपर फायरिंग कर दी। संतोष और उसके चार-पांच साथी उनके फार्म के सामने मारपीट कर रहे थे, जब उन्होंने बीच-बचाव कराना चाहा तो हमला कर दिया। आरोपी ने 45 मिनट बाद फोन करके उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

थाना रामचंद्र मिशन क्षेत्र के गांव कनेंग निवासी शरद कुमार सिंह रविवार की रात करीब 10:15 बजे अपने फार्म पर बैठे हुए थे। इस बीच उनके फार्म के सामने दो कारें आकर रुकीं। एक कार से उतरे थाना रामचंद्र मिशन अंतर्गत गांव रौसर कोठी निवासी हिस्ट्रीशीटर संतोष सिंह और गांव गुंवारी निवासी मोहन अवस्थी समेत चार अज्ञात लोग दूसरी कार में सवार हरपाल, लालू व एक अन्य को पीटने लगे।
यह देख शरद सिंह और उनके चालक रवि और विजयपाल बीच-बचाव करने के लिए जाने लगे। अपनी ओर आता देख संतोष और उसके साथियों ने फायरिंग कर दी। शरद सिंह व उनके चालक बाल-बाल बच गए। शोर-शराबा सुनकर ग्रामीणों के एकत्र होने पर आरोपी मौके से भाग गए।
विज्ञापन

शरद सिंह का आरोप है कि करीब 45 मिनट के बाद संतोष ने उनके मोबाइल पर फोन कर उन्हें पेट्रोल पंप, होटल और फार्म पर आकर जान से मारने की धमकी दी। बताया जा रहा है कि संतोष सिंह पर दो दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। हाल ही में रौसर कोठी में किराना व्यापारी से फायरिंग के मामले में जेल भी गया था।
वहीं, मोहन अवस्थी पर भी सात अभियोग पंजीकृत हो चुके हैं। सीओ पंकज पंत ने बताया कि शरद सिंह की ओर से संतोष सिंह और मोहन अवस्थी व अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें