फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: हिस्ट्रीशीटर को किया पाबंद, दुकान संचालक का किया चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
भावलखेड़ा। गांव रौसर कोठी बंगला नंबर आठ के पास वीडियो बनाने को लेकर हिस्ट्रीशीटर संतोष सिंह और पुलिस के बीच हुई झड़प के मामले में शांतिभंग की आशंका में पाबंद किए जाने की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

आरसी मिशन पुलिस एक किराने की दुकान में मादक पदार्थ बिक्री की सूचना पर जांच के लिए पहुंची थी। वहां अहमदपुर रेती निवासी पुष्पेंद्र और दुकान संचालक नीलू के बीच विवाद हो रहा था। पुलिस की पूछताछ के दौरान हिस्ट्रीशीटर संतोष सिंह वहां आ गया और वीडियो बनाने लगा। मना करने पर संतोष पुलिस से भिड़ गया। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर गाड़ी में बैठाने की कोशिश की, लेकिन भीड़-भाड़ बढ़ने पर वह भाग गया।
सीओ सिटी देवव्रत वाजपेयी ने बताया कि मौके से गिरफ्तार हुए दुकान संचालक नीलू का शांतिभंग में चालान कर दिया गया है। वहीं संतोष सिंह के खिलाफ शांतिभंग की आशंका में पाबंद किए जाने की कार्रवाई की गई है। टीम उसकी तलाश कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें