फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: हिंदू सम्मेलन में हिंदुओं से संगठित होने की अपील

विज्ञापन
पन्नघाट पर हिंदू सम्मेलन में संतो को सम्मानित करते आयोजक। संवाद
विज्ञापन
पुवायां। गोमती नदी के तट पन्नघाट पर आयोजित हिंदू सम्मेलन में मुख्य वक्ता आरएसएस के विभाग संघ चालक रवि ने हिंदुओं से संगठित होने की अपील की।
विज्ञापन

सम्मेलन में आए लोगों को संबोधित करते हुए संघ चालक ने सौ वर्ष पूरे होने पर संघ के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कहा कि संघ हमेशा से हिंदुओं को एकजुट करने के लिए काम करता रहा है। मुख्य अतिथि दुर्गा शक्तिपीठ मोहनपुर के संत योगेश्वर महाराज ने कहा कि हिंदू एक जीवन पद्धति है जो सर्वे भवंतु सुखिना की सोच रखता है। आरएसएस ने हमेश देश हित और हिंदुओं के हित में काम किया है।
विज्ञापन

सम्मेलन को डॉ. संजू, राजीव सिंह, संजय त्रिपाठी, शंभू, नरेंद्र शुक्ला उमांश मिश्रा ने भी संबोधित किया। सम्मेलन में आए संतों को आयोजकों ने सम्मानित किया। संचालन मोहन ने किया। आयोजन में दलजीत सिंह, उदयराज, शोभित, वेदप्रकाश, नगर प्रचारक विश्वजीत का योगदान रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें