फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: आशा वर्कर्स ने काली पट्टी बांधकर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
पुवायां सीएचसी पर प्रदर्शन करतीं आशा वर्कर्स। संवाद
विज्ञापन
पुवायां। आशा और संगिनी वर्कर्स ने मंगलवार को पुवायां सीएचसी परिसर में काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन किया। इस दौरान बकाया देयक जल्द दिलाने की मांग की।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह दस बजे तमाम आशा और संगिनी वर्कर्स सीएचसी पहुंचीं और धरने पर बैठ गईं। इस दौरान भुगतान दिलाने के संबंध में जमकर नारेबाजी की गई। इसके बाद सीएचसी अधीक्षक को दिए ज्ञापन में बताया गया कि उन लोगों को काफी समय से कई मदों में देयकों का भुगतान नहीं किया गया है।
मांग की कि आयुष्मान कार्ड बनवाने, आभा आईडी, सी बैंक फार्म, कुष्ठ रोग सर्वे, टीबी रोग सर्वे का जिलास्तर से और सेंटर से बकाया भुगतान कराया जाए। पिछला भुगतान नहीं मिलने पर वे लोग फाइलेरिया अभियान में कार्य नहीं करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आशा वर्कर्स ने राज्य कर्मचारी का दर्जा दिलाने और प्रतिमाह 21 से 30 हजार रुपये मानदेय दिलाने की मांग भी की। धरना प्रदर्शन के दौरान सरिता देवी, अंजली, आशा देवी, रेनू पटेल, मनोरमा, आरती, कौशर परवीन, ममता देवी सहित तमाम आशा वर्कर्स मौजूद रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें