फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने मसर्रत का पुतला फूंका

Sun, 19 Apr 2015 11:59 PM IST
जलालाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन
कश्मीर में चल रहे बवाल की आंच यहां तक आ पहुंची है। मर्सरत आलम तथा अन्य अलगाववादी संगठन के नेताओं के भारत विरोधी कृत्यों से नाराज कई हिंदू संगठनों ने रविवार को मर्सरत आलम की प्रतीकात्मक शवयात्रा निकाली। इसके बाद तहसील रोड पर कोतवाली के पास उसके पुतले और पाकिस्तानी झंडे को आग के हवाले किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए मर्सरत को फांसी की सजा दिलाने की मांग की।
विज्ञापन

रोडवेज परिसर में इकट्ठे हुए कार्यकर्ता मसर्रत की अर्थी लेकर मुख्य चौराहे तथा उसके बाद सदर बाजार होते हुए कोतवाली के पास तहसील जाने वाले तिराहे पर पहुंचे, जहां नारेबाजी के बीच मसर्रत के पुतले तथा पाकिस्तान के झंडे को आग के हवाले कर दिया गया। पूर्व में रोडवेज में आयोजित कार्यकर्ताओं की बैठक में गौरव राघव ने कहा कि भारत विरोधी गतिविधियां चलाने वाले मसर्रत को फांसी दी जाए और अन्य अलगाववादी नेताओं के खिलाफ  भी कड़ी कार्रवाई हो। इस दौरान कृष्ण कुमार मंगलम, ज्ञानेन्द्र शुक्ला, विलय राघव, सौरभ कुशवाहा, उदय कश्यप, हर्षित मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें