शाहजहांपुर। महानगर के एक विद्यालय परिसर में बैठक का आयोजन किया गया। इसमें आगामी 15 जनवरी से 15 फरवरी तक पूरे महानगर में हिंदू सम्मेलन के विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय किया गया।
दीनदयाल नगर के लोगों ने संकल्प किया कि वे अपने क्षेत्र में हिंदू समाज को एकत्र कर समाज को संगठित कर आपसी भाईचारे को मजबूत करने का कार्य करेंगे। बैठक में तय किया गया कि समाज में व्याप्त जातिवाद को समाप्त करने तथा सभी वर्गों को एक सूत्र में जोड़ने का निरंतर प्रयास किया जाएगा। बैठक में रवि मिश्रा, आलोक, देवेश ठाकुर, सुशील दीक्षित, अनूप राणा सहित कई लोग मौजूद रहे। संवाद